फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Anju made shocking revelations while talking to the media.

Rajasthan: मीडिया से बातचीत में अंजू ने किये चौंकाने वाले खुलासे, कहा- इस्लाम धर्म अपनाया, नमाज कभी नहीं पढ़ी

Fri, 29 Dec 2023 01:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 29 Dec 2023 01:54 PM IST
सार

Rajasthan News: पाकिस्तान से वापस भारत लौटने के बाद अंजू ने एक इंटरव्यू दिया। जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी को लेकर कई सारे खुलासे किए हैं। इन्हीं इंटरव्यू में पूछे गए एक सवाल पर अंजू ने दावा किया है कि उन्होंने नसरुल्ला से निकाह करने के लिए इस्लाम धर्म तो अपनाया, लेकिन उन्होंने कभी नमाज नहीं पढ़ी।

विज्ञापन
Anju made shocking revelations while talking to the media.
मीडिया से बातचीत में अंजू ने किये चौंकाने वाले खुलासे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नसरुल्ला के प्यार में पड़कर भारत से पाकिस्तान गई अंजू ने निकाह करने के लिए इस्लाम धर्म तो अपनाया, लेकिन उन्होंने कभी नमाज नहीं पढ़ी। ये बातें उन्होंने एक साक्षात्कार के दौरान कही। बता दें कि राजस्थान से अपने पति और बच्चों को छोड़कर कराची जाने वाली अंजू ने वहां इस्लाम धर्म अपना लिया था। इतना ही नहीं अंजू ने अपना नाम बदलकर फातिमा रख भी लिया था। हालांकि बीते 4 महीने से ज्यादा वक्त पाकिस्तान में गुजारने के बाद वो अब वापस भारत लौट आई हैं। जिसके बाद उन्होंने अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर कई सारे खुलासे किए हैं। अंजू ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया है, लेकिन कभी भी उन्होंने नमाज नहीं पढ़ी। 

विज्ञापन


विज्ञापन

साक्षात्कार में क्या क्या बातें कहीं
अंजू ने बताया कि नसरुल्ला से उन्होंने निकाह करने के लिए इस्लाम धर्म अपनाया है, मगर उन्होंने नमाज कभी नहीं पढ़ी। उन्होंने बताया कि नमाज पढ़ना इतना आसान नहीं है, क्योंकि कई तरह की चीजों को याद करने में काफी समय लगता है।उन्होंने ये भी कहा कि नमाज को लेकर उन्हें कभी फोर्स नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


अंजू ने एक चौंकाने वाली कही, उन्होंने बताया कि उनके पाकिस्तान आने के बाद माहौल काफी खराब हो गया था। इस वजह से उन्हें वापस लौटने में थोड़ा समय लगा। उन्होंने बताया कि जब वो पाकिस्तान में थी तो भारत में अपने बच्चों से बात किया करती थी। वहीं उन्होंने ये भी बताया कि पाकिस्तान में उन्होंने काफी जगह घूमी। अंजू ने बताया कि वो पाकिस्तान के हर टूरिस्ट प्लेस गई है। वहां, काफी खूबसूरत जगहें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed