फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Anita Murder Case: Anita's killer Ghulamuddin caught in Mumbai, police will bring him to Jodhpur today

Anita Murder Case : बहुचर्चित अनीता मर्डर केस का आरोपी गुलामुद्दीन मुंबई में पकड़ा गया, आज जोधपुर लाएगी पुलिस

Fri, 08 Nov 2024 12:35 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 08 Nov 2024 12:35 PM IST
सार

जोधपुर के बहुचर्चित अनीता चौधरी मर्डर केस के मुख्य आरोपी गुलामुद्दीन को मुंबई से पकड़ लिया गया है। गौरतलब है कि बीते हफ्ते आरोपी ने ब्यूटीशियन अनीता चौधरी की हत्या करके उसके शव को 6 टुकड़ों में काटकर गाड़ दिया था।

विज्ञापन
Anita Murder Case: Anita's killer Ghulamuddin caught in Mumbai, police will bring him to Jodhpur today
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्यूटीशियन अनीता चौधरी के हत्याकांड का मुख्य आरोपी गुलामुद्दीन आखिर पुलिस की गिरफ्त में आ गया। जोधपुर कमिश्नरेट पुलिस ने उसे नवी मुंबई पुलिस की मदद से पकड़ा है। पुलिस एक टीम गुलामुद्दीन को आज जोधपुर लेकर आएगी। जोधपुर लाने के बाद गुलामुद्दीन की गिरफ्तारी की जाएगी। गुलामुद्दीन को आज कब तक जोधपुर लाया जाएगा इस मसले पर पुलिस ने चुप्पी साध रखी है। गुलामुद्दीन की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में कई बड़े राज खुलने की संभावना है। बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड के पीछे कई बड़े लोगों की मिलीभगत है। मृतका के परिजन मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग कर रहे थे लेकिन अब जोधपुर पुलिस ने गुलामुद्दीन को पकड़ लिया है।

विज्ञापन


8 दिन से नहीं हुआ पोस्टमार्टम

दूसरी तरफ हत्याकांड के आठ दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक अनीता चौधरी के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। उसका शव छह टुकड़ों में एम्स अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है। अब तक पुलिस पर आरोप लगा रहे अनीता के परिजनों पर अब पुलिस ने जांच में सहयोग नहीं करने का बड़ा आरोप लगाया है। पुलिस के आलाधिकारी गुरुवार को अनीता के पति मनमोहन और बेटे राहुल को जांच में सहयोग करने के लिए सफीना नोटिस देने धरना स्थल पर पहुंचे, लेकिन वे दोनों ही वहां से गायब थे। लिहाजा पुलिस ने धरना स्थल पर नोटिस चस्पा कर दिया। 
विज्ञापन


अनीता के पति के घर पर चस्पा किया सफीना नोटिस उसके बाद पुलिस मनमोहन के सरदारपुरा स्थित निवास पर पहुंची लेकिन वहां पर भी ताला लगा हुआ मिला। इस पर वहां पर भी एक नोटिस चिपका दिया गया। इससे पहले पुलिस ने पूरे केस को लूट के इरादे से की गई हत्या बताते हुए मुख्य अभियुक्त गुलामुद्दीन की पत्नी आबिदा को गिरफ्तार किया था लेकिन यह बात अनीता के परिजनों के गले नहीं उतर रही है। उनका कहना है कि यह हत्या लूट के लिए नहीं बल्कि किसी और इरादे से की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का व्यवहार पैदा कर रहा है शक

इस बीच अनीता के पति और उसकी सहेली सुनीता उर्फ सुमन सेन की बातचीत का एक ऑडियो सामने आया था, जिसमें उसने तैयब अंसारी पर अनीता की हत्या का अंदेशा जताया गया था। इसके साथ ही कुछ फोटो और वीडियो को लेकर बात की गई थी। पुलिस इस मामले में लूट, बदला और ब्लैकमेल सभी एंगल से जांच कर रही है, लेकिन अनिता के परिजनों का धरना स्थल से गायब हो जाना और पुलिस के आने के बाद फिर लौट आना नए शक पैदा कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed