Rajasthan News: जयपुर में एक के बाद एक हो रहे हादसे, आइस फैक्टरी में अमोनिया गैस लीक से हड़कंप
Jaipur News: जयपुर के पानीपेच में शुभ आइस फैक्टरी में अमोनिया गैस लीक से हड़कंप मच गया। दमकल ने मुख्य वॉल्व बंद कर रिसाव रोका, जनहानि नहीं हुई। अमोनिया गैस आंखों, त्वचा व फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकती है। लेकिन समय पर कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। शास्त्री नगर स्थित पानीपेच इलाके में बुधवार सुबह एक आइस फैक्टरी में अमोनिया गैस लीक होने से अफरातफरी मच गई। शुभ आइस फैक्टरी में गैस स्टोरेज सिस्टम के पाइप में लीकेज के चलते गैस का रिसाव शुरू हुआ, जिससे मौके पर भगदड़ की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और गैस सप्लाई से जुड़े मुख्य वॉल्व को बंद कर स्थिति पर नियंत्रण पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
गौरतलब है कि बीते तीन दिनों से राजधानी जयपुर में एक के बाद एक हादसे हो रहे हैं। रविवार रात यहां प्रदेश के सबसे बड़े एसएमएस अस्पताल के आईसीयू में आग लग गई, जिसमें जलकर 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं, मंगलवार रात अजमेर-जयपुर हाईवे पर एक गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में ब्लॉस्ट हो गया। कई लोग इसकी चपेट में आ गए। ट्रक के ड्राइवर की जान चली गई। कई गाड़ियां जलकर खाक हो गईं।
शास्त्री नगर स्थित फैक्टरी में बुधवार को लगी आग को समय रहते काबू नहीं किया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि यह इलाका बेहद घनी आबादी वाला है। बनीपार्क थाने के एएसआई तेजराम ने बताया कि गैस रिसाव की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर स्टेशन को दी, जिससे समय रहते कार्रवाई संभव हो पाई और एक बड़ा हादसा टल गया।
यह भी पढे़ं- अंता उपचुनाव: टिकट वितरण से तय होगी भाजपा-कांग्रेस की हार और जीत, त्रिकोणीय मुकाबले के भी आसार; यहां जानें
गैस रिसाव के बाद दहशत का माहौल
गैस लीक होते ही फैक्टरी के आसपास के इलाके में तेज बदबू फैल गई, जिससे लोग दहशत में आ गए। एहतियात के तौर पर बचाव कार्य में लगे दमकलकर्मियों और पुलिसकर्मियों ने अपने चेहरे कपड़ों और रुमाल से ढक रखे थे।
अमोनिया गैस: एक जानलेवा तत्व
मेडिकल एक्सपर्ट्स के अनुसार, अमोनिया गैस के संपर्क में आने से आंखों और त्वचा में जलन, सांस लेने में तकलीफ, और फेफड़ों को गंभीर नुकसान हो सकता है। कई मामलों में आंखों की रोशनी तक जाने का खतरा होता है। लंबे समय तक संपर्क में रहने पर मौत की आशंका भी बनी रहती है।
यह भी पढे़ं- Rajasthan News: सांसद राजकुमार रोत को दी गई धमकी सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस जांच में जुटी; जानें मामला
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.