फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Amit Shah to Inaugurate Criminal Law Exhibition in Jaipur Today; BJP Feedback Meet Likely

Jaipur News: अमित शाह आज आएंगे जयपुर, नए आपराधिक कानूनों को लेकर प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे

Mon, 13 Oct 2025 06:45 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Mon, 13 Oct 2025 06:45 AM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज जयपुर में नए आपराधिक कानूनों पर प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। वे 4 लाख करोड़ के निवेश की ग्राउंड ब्रेकिंग और 9300 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। यूनिफॉर्म और दूध सब्सिडी की राशि भी वितरित होगी।

विज्ञापन
Amit Shah to Inaugurate Criminal Law Exhibition in Jaipur Today; BJP Feedback Meet Likely
जेईसीसी सीतापुरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जयपुर आएंगे। शाह के इस दौरे पर सभी की नजरें हैं। बताया जा रहा है कि घोषित आधिकारिक कार्यक्रम के अतिरिक्त शाह राजस्थान बीजेपी के पदाधिकारियों की फीडबैक बैठक भी ले सकते हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार शाह देश में 1 जुलाई से लागू नए आपराधिक कानूनों—भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम को लेकर सीतापुरा के जेईसीसी में आज से शुरू हो रही प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन

शाह के दौरे को लेकर सरकार के स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदर्शनी स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा भी लिया। उन्होंने अधिकारियों को पेयजल, पार्किंग, बैठक व्यवस्था सहित अन्य जरूरी सुविधाओं के संबंध में निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य सचिव सुधांश पंत और पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री 4 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों की ग्राउंड ब्रेकिंग करेंगे। साथ ही 9300 करोड़ रुपए से अधिक की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार द्वारा विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म के लिए 260 करोड़ रुपए और दुग्ध उत्पादकों को दूध सब्सिडी के रूप में 364 करोड़ रुपए की राशि का ट्रांसफर भी किया जाएगा। इसके साथ ही 150 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के तहत पंजीकरण का शुभारंभ होगा और महिला सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग स्कूटियां तथा एफएसएल के वाहन भी रवाना किए जाएंगे।


यह भी पढें-  Jaipur Crime: सोया चाप खाने पहुंचे युवक के पैर में मारी गोली, कार सवार बदमाश फरार

'नव विधान - न्याय की नई पहचान' थीम पर आधारित इस प्रदर्शनी में नई कानूनी संरचना को डिजिटल और इंटरएक्टिव माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। छह दिन चलने वाले इस आयोजन में हर दिन विशेष सत्र होंगे-13 अक्टूबर को तकनीक और पुलिसिंग, 14 को फॉरेंसिक, 15 को जेल सुधार, 16 को विधिवेत्ताओं का संवाद, 17 को महिला-बाल अपराध और सामाजिक संगठनों की भूमिका, और 18 अक्टूबर को समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed