फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Ajmer: Stolen photos from social media and edited them, accused arrested for demanding money by threatening

Ajmer : सोशल मीडिया से फोटो चुराकर एडिटिंग की, फर्जी अकाउंट से पोस्ट करके पैसे मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

Wed, 28 Aug 2024 11:47 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 28 Aug 2024 11:47 AM IST
सार

सोशल मीडिया से फोटो चुराकर उसकी एडिटिंग करके फर्जी अकाउंट के जरिये अनर्गल धमकी देने वाले एक आरोपी को शहर की अलवर गेट थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़ित परिवार की फोटो एडिट करके उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
Ajmer: Stolen photos from social media and edited them, accused arrested for demanding money by threatening
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर की अलवर गेट थाना पुलिस ने बुजुर्ग व उसके परिवार की फोटो को एडिट कर वायरल करने की धमकी देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़ित व उसके परिवार की फोटो को एडिट करके अश्लील और अनर्गल टिप्पणी लिखकर सोशल मीडिया के फर्जी अकाउंट के जरिये पोस्ट की थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए अलवर गेट थाना पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 
विज्ञापन


अलवर गेट थाना सीआई श्याम सिंह चारण ने बताया कि मार्च 2024 में कुंदन नगर निवासी बुजुर्ग ने शिकायत दी थी। पीड़ित ने शिकायत देकर बताया कि उसकी और उसके परिवार के सदस्यों की इंस्टाग्राम व फेसबुक से फोटो चोरी करके एडिटिंग की गई और उसके बाद अश्लील व अनर्गल टिप्पणी लिखकर उसे फर्जी अकाउंट्स पर पोस्ट कर दिया गया। आरोपी बार-बार फर्जी अकाउंट के नाम बदल रहा था और इंस्टाग्राम पर लाइव आकर उसके बेटे से रुपयों की मांग की थी। पीड़ित की शिकायत पर मामले में मुकदमा दर्ज का टीम का गठन किया गया और कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


थानाधिकारी श्यामसिंह चारण ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। मामले में एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने आरोपी को टॉप 10 वांछित आरोपियों में शामिल कर गिरफ्तार करने की निर्देश दिए थे। इसके बाद टीम ने मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल के आधार पर जिला दौसा निवासी लोकेश मीणा (21) पुत्र जगदीश प्रसाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed