{"_id":"6551fd20024f353b940a4149","slug":"air-pollution-air-quality-index-in-rajasthan-reaches-extremely-dangerous-level-ncr-area-is-most-polluted-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air Pollution: राजस्थान में AQI अत्यधिक खतरनाक के स्तर पर पहुंचा; NCR क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रदूषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Air Pollution: राजस्थान में AQI अत्यधिक खतरनाक के स्तर पर पहुंचा; NCR क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रदूषित
Mon, 13 Nov 2023 04:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 13 Nov 2023 04:10 PM IST
सार
Rajasthan AQI: राजस्थान में सोमवार की सुबह उदयपुर, आबू और भरतपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स सामान्य रहा। शेष सभी जगहों पर यह पूअर कैटेगिरी दिखा। जयपुर में भी एयर क्वालिटी इंडेक्स का स्तर 126 दर्ज किया गया है। वहीं, एनसीआर रीजन में हवा का प्रदूषण का स्तर पूअर कैटेगिरी में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
air quality index
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में बीते 24 घंटों में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। खास तौर पर एनसीआर रीजन में हवा का प्रदूषण का स्तर पूअर कैटेगिरी में दर्ज किया गया है। एनसीआर में भिवाड़ी में एक्यूआई इंडेक्स करीब 189 तक पहुंच गया है, जो फिलहाल राजस्थान में सबसे ज्यादा है। हालांकि पिछले सप्ताह गंगानगर में एक्यूआई इंडेक्स का स्तर इससे कहीं ज्यादा 410 के करीब था।
विज्ञापन
राजस्थान में सोमवार सुबह के मौसम की बात करें तो उदयपुर, आबू और भरतपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स सामान्य रहा। शेष सभी जगहों पर यह पूअर कैटेगिरी दिखा रहा है। जयपुर में भी एयर क्वालिटी इंडेक्स का स्तर 126 दर्ज किया गया है। इसमें आदर्श नगर की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है, यहां एक्यूआई लेवल 156 पहुंच गया है।
विज्ञापन
राजस्थान के शहरों में सोमवार सुबह एक्यूआई का स्तर
आबू- 74
अजमेर- 114
अलवर- 163
भरतपुर- 73
भीलवाड़ा- 112
भिवाड़ी- 181
बीकानेर- 140
चित्तोड़गढ़- 93
जयपुर- 139
जैसलमेर- 140
जालौर- 95
जोधपुर- 146
कोटा- 110
पाली- 136
पुष्कर- 95
सीकर- 124
टोंक- 155
उदयपुर- 88