फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Country's First Artificial Rain to Be Tested Using AI Technology at Jaipur's Ramgarh Dam

Rajasthan News: देश में पहली बार होगी कृत्रिम वर्षा, जयपुर के रामगढ़ में AI तकनीक से होगा ऐतिहासिक परीक्षण

Tue, 29 Jul 2025 08:49 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Tue, 29 Jul 2025 08:49 AM IST
सार

राजधानी जयपुर के रामगढ़ बांध में आर्टिफिशल इंटेलीजेंस तकनीक के जरिए कृत्रिम वर्षा करवाने वाली तकनीक का परीक्षण किया जाएगा। यह तकनीक देश में पहली बार प्रयोग में लाई जा रही है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Country's First Artificial Rain to Be Tested Using AI Technology at Jaipur's Ramgarh Dam
राजस्थान में अब होगी ड्रोन से बारिश - फोटो : social media

विस्तार

राजधानी जयपुर का रामगढ़ बांध पहली बार कृत्रिम वर्षा की तकनीक का प्रयोग स्थल बनने जा रहा है। देश में ऐसा पहली बार हो रहा है जब ड्रोन और AI से कृत्रिम वर्षा का परीक्षण किया जाएगा। प्रदेश के कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की ओर से 31 जुलाई 2025 को दोपहर 3 बजे जमवारामगढ़ बांध से कृत्रिम बादलों से वर्षा कराने की तकनीक का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इस ऐतिहासिक मौके पर आम नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर इस पहल का समर्थन करने की अपील की गई है। 

विज्ञापन


ड्रोन व आर्टिफिशल इंटिलीजेंस के माध्यम से करवाई जा रही कृत्रिम वर्षा देश में पहली बार होगी। इसमें ड्रोन व आर्टिफिशल इंटिलीजेंस की मदद से करीब 4 वर्ग किमी क्षेत्र के बादलों को सक्रिय कर कृत्रिम बारिश करवाई जाएगी। इस तकनीक के तहत ताइवान से लाए गए विशेष ड्रोन के जरिए ऊंचाई पर बने बादलों में सोडियम का छिड़काव कर कृत्रिम वर्षा करवाई जाती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Chittorgarh News: सांवलिया सेठ के भंडार की गणना का तीसरा चरण पूरा, अब तक निकली 18 करोड़ 13 लाख की चढ़ावा राशि
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिन का ट्रायल

जानकारी के अनुसार इस योजना का 15 दिन तक ट्रायल किया जाएगा। इसके बाद लगभग 60 बार ड्रोन उड़ाकर अलग-अलग समय और स्थानों पर कृत्रिम बारिश की कोशिश की जाएगी। इस पूरे नवाचार में राज्य सरकार पर कोई आर्थिक भार नहीं आएगा। अमेरिका की कंपनी जेनएक्सएआई इस परियोजना के समस्त खर्च का वहन कर रही है। तकनीकी परीक्षण सफल होने पर यह प्रयोग राज्य के अन्य जलाशयों और बांधों में भी दोहराया जा सकता है।

IMD और AMD की टीम करेगी ट्रैकिंग

यह परियोजना पूरी तरह वैज्ञानिक निगरानी में चलेगी। मौसम विभाग (IMD), AMD, नासा सैटेलाइट और अमेरिकी मौसम विशेषज्ञों की टीम बादलों की गति, संघनन और वर्षा प्रभाव को 4 किलोमीटर के दायरे में रियल टाइम ट्रैक करेगी। भविष्य की योजनाओं से जुड़ाव विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल आने वाले समय में रामजल सेतु लिंक परियोजना जैसे बड़े जल संरक्षण मॉडल के लिए एक मजबूत तकनीकी आधार बन सकती है, जिससे सूखा प्रभावित क्षेत्रों में जल आपूर्ति सुचारू रखी जा सके। सार्वजनिक सहभागिता का आह्वान कृषि विभाग ने सभी स्थानीय नागरिकों, किसानों, वैज्ञानिकों और जागरूक जनों से अपील की है कि वे 31 जुलाई को दोपहर 3 बजे जमवारामगढ़ बांध पहुंचकर इस ऐतिहासिक तकनीकी पहल के साक्षी बनें और राज्य के जल भविष्य को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी दर्ज कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed