फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Actor Faisal Malik Attends Cultural Carvaan Events At Jaipur Know Details in Hindi

Exclusive: ‘पंचायत’ सभी के लिए सपना, मुझे सिनेमा से प्यार था…इसलिए यही करना था; खास बातचीत में बोले एक्टर फैजल

Mon, 02 Sep 2024 03:12 PM IST
Ashish Kulshrestha आशीष कुलश्रेष्ठ
Updated Mon, 02 Sep 2024 03:12 PM IST
सार

Exclusive: पंचायत के किरदार प्रह्लाद चाचा को निभाने वाले कलाकार फैजल मालिक जयपुर के जवाहर कला केंद्र द्वार आयोजित कार्यक्रम कल्चरल कारवा में आयोजित एक टॉक शो में हिस्सा लेने के जयपुर पहुंचे, इस दौरान उन्होंने अमर उजाला से खास बातचीत की, जानें क्या कुछ कहा उन्होंने…

विज्ञापन
Actor Faisal Malik Attends Cultural Carvaan Events At Jaipur Know Details in Hindi
फैजल मलिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाल: 44 साल की उम्र और 24 साल के बेटे के पिता का किरदार, क्या मानसिकता थी और कैसे रहा सफर?

विज्ञापन


जवाब: देखिए शो के लेखक और निर्देशक दोनों जब मेरे पास आए तो यह तय करके आए थे कि यह रोल मुझसे ही करवाना है और जब शो करने की हां की तो पता नहीं था कि यह इतना बड़ा हिट होने वाला है। जब पहला सीजन आया तो हिट हुआ, दूसरा उससे भी आगे चला गया, तीसरा और बड़ा हो गया। अब आगे और भी काम कर रहे हैं नहीं पता कि आगे और क्या होने वाला है, इसका सारा जो श्रेय है वो हमारे देखने वालों को है, जिन्होंने इसको इतना बड़ा कर दिया। 
विज्ञापन


सवाल: आप ने जब एक्टर बनने की ख्वाहिश अपने परिवार को बताई उनका क्या कहना था?

जवाब: मुझे तो सिनेमा से प्यार था, इसलिए मुझे तो यही करना था, परंतु जो मां, बाप जो होते हैं, वो इस बात से नहीं डरते है कि उनकी औलाद क्या करने जा रही है। बल्कि उनको डर इस बात का होता है कि जो पुराने किस्से और कहानी उन्होंने सुन रखे है। मुंबई को लेकर वो डरते हैं, जैसे कि वो गए थे और लौटे ही नहीं, मिले ही नहीं अब यह सब डराता है। यह मेरे ही साथ नहीं बल्कि सब के साथ होता रहा है। अब मां बाप के लिए उनका बच्चा खूबसूरत ही होता है। हां मुझे 22 साल लगे मुंबई में, मैंने मुंबई में बहुत काम भी किया, हमने प्रोडेक्शन का काम भी किया और कई काम किये।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल: पंचायत एक आम कहानी खास हो गई?

जवाब: जब शुरू हुआ था तो किसी को नहीं पता था को यह क्या होने जा रहा है ,मेरे ही नहीं सभी के लिए यह एक सपने जैसा है, हर चीज़, हर किरदार, और हर हरकत लोगों द्वार इतनी पसंद की गई है कि हमने कल्पना नहीं की थी, सफर अभी आगे भी है ,बस सभी को पसंद आते रहे।


सवाल: शराब पीते हैं? 

जवाब: नहीं, सिर्फ एक्टिंग करते हैं, पीना नहीं, खाना पसंद है, जयपुर आए हैं तो घेवर खाना है, थाली खानी है।

सवाल: पंचायत में एक बांस बड़ा प्रसिद्ध हुआ है, जरा बताइये

जवाब: बांस के विषय में जब हमारी डिटेलिंग हुई तब ही लगा था कि जिसने भी इसको बताया है बहुत डिटेल में बताया है। कोई अनुभव ही साझा किया है शायद, परंतु जब उस बांस की चर्चा चल रही थी तो हम खूब हंसे थे पर आज वो बांस पंचायत ऑफिस का सदस्य हो गया है। 

सवाल: पंचायत में आगे क्या...क्या आपको एमएलए बुलाए?

जवाब: नहीं ऐसा नहीं है

सवाल: ओटीटी से क्या बदलाव हुआ है?

जवाब: ओटीटी  ने नए दरवाजे खोल दिया है ,नई कहानियों के लिए, नई सोच के साथ, लोगों को मौका मिल रहा है, कौन सोचता थे कि एक गांव की कहानी पर बना शो जिसको पूरी दुनिया देखेगी। पंचायत को पढ़े लिखे लोगों ने भी देखा, अनपढ़ ने भी देखा, पूरी दुनिया में देखा गया, पाकिस्तान, बांग्लादेश से भी लोगों के मैसेज आते हैं, यह ताकत है ओटीटी की। हर उम्र के लोगों ने देखा और पसंद किया। एक ऐसा शो जो पूरे परिवार ने देखा अब टीवी इतने साल से पारिवारिक शो बना ही रहा था परंतु देखने वालों कि भूख नहीं मिट रही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed