Jaipur: एसीबी ने देर रात आईजी होमगार्ड के खिलाफ दर्ज की FIR, डीआईजी एसीबी रहते हुए ली थी 10 लाख की घूस
Jaipur: एसीबी ने देर रात आईजी होमगार्ड के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उक्त मामले में बात सामने आई है कि इन्होंने डीआईजी एसीबी रहते हुए 10 लाख रुपये की घूस ली हुई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में एक सप्ताह के भीतर ही एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए IG होमगार्ड के विरुद्ध FIR दर्ज कर ली है। देर रात एसीबी ने 9.50 लाख की घूस लेने के मामले में IG होमगार्ड विष्णुकांत सहित तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ही एसीबी ने दूदू कलेक्टर हनुमान मल ढाका के खिलाफ ट्रैप की कार्रवाई की थी, लेकिन यह कार्रवाई लीक हो गई। जिसके बाद एसीबी ने मामले से जुड़े अनुसंधान अधिकारी को पद से हटा दिया। वहीं बुधवार देर रात एसीबी ने IG होमगार्ड विष्णुकांत पर भी FIR दर्ज कर ली। विष्णुकांत पर DIG एसीबी रहते हुए परिवादी से 10 लाख रुपए की घूस मांगने का मामला चल रहा था। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 ( यथा संशोधित 2018) में आरोपीगंण- विष्णु कांत, तत्कालीन उपमहानिरीक्षक पुलिस, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हाल महा निरीक्षक पुलिस गृह रक्षा राजस्थान जयपुर के विरुद्ध (प्राथमिक जांच संख्या 38/2023 ) फिर दर्ज की गई।
एफआईआर जयपुर एसीबी में दर्ज की गई । शिकायतकर्ता सत्यपाल पारीक ने तीन व्यक्तियो विष्णुकांत, सरदार सिंह और प्रताप सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। यह अपराध एक वित्तीय लेनदेन से संबंधित है जिसमें जिसमें से 9.5 लाख रुपये का भुगतान किया गया था।