{"_id":"69b41db0d3e06cc1d900150f","slug":"acb-court-issues-arrest-warrants-against-former-ias-subodh-agarwal-three-others-in-jjm-scam-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेजेएम घोटाला: एसीबी कोर्ट ने पूर्व IAS सहित चार आरोपियों के खिलाफ जारी किए गिरफ्तारी वारंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेजेएम घोटाला: एसीबी कोर्ट ने पूर्व IAS सहित चार आरोपियों के खिलाफ जारी किए गिरफ्तारी वारंट
Fri, 13 Mar 2026 07:52 PM IST
Sourabh Bhatt
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Sourabh Bhatt
Updated Fri, 13 Mar 2026 07:52 PM IST
सार
जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले में एसीबी कोर्ट ने पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल सहित चार आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। गिरफ्तारी नहीं होने पर आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
ias subodh agrwal
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) कोर्ट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चार आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। इनमें पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल, जीतेंद्र शर्मा, संजीव गुप्ता और मुकेश गोयल शामिल हैं।
विज्ञापन
एसीबी के अनुसार, जेजेएम प्रकरण में वर्ष 2024 में दर्ज मामले में एसीबी कोर्ट संख्या-1 ने शुक्रवार को यह आदेश जारी किए। कोर्ट के निर्देश के बाद एसीबी की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। एसीबी ने कहा कि यदि गिरफ्तारी वारंट की तामील नहीं हो पाती है तो आगे आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
यह मामला जल जीवन मिशन के तहत कराए गए कार्यों में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है। एसीबी ने जांच के दौरान जयपुर, बाड़मेर, जालोर, सीकर के साथ-साथ बिहार, झारखंड और दिल्ली सहित कुल 15 स्थानों पर छापेमारी की थी।
विज्ञापन