फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   ACB caught XEN, JEN, contractor and two others of PHED department while accepting and giving bribe in Jaipur

Jaipur: PHED विभाग के एक्सईएन, जेईएन, ठेकेदार और दो अन्य 2.20 लाख रुपये रिश्वत ले-दे रहे थे; ACB ने पकड़ा

Mon, 07 Aug 2023 08:02 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 07 Aug 2023 08:02 AM IST
सार

जयपुर में PHED के अधिशासी अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, ठेकेदार और दो अन्य व्यक्ति (प्राईवेट व्यक्ति) दो लाख 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते-देते रविवार को छुट्टी के दिन पकड़े गए। एसीबी ने आरोपियों की गाड़ी और ऑफिस से कुल पांच लाख 40 हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों के आवास और अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है।

विज्ञापन
ACB caught XEN, JEN, contractor and two others of PHED department while accepting and giving bribe in Jaipur
रिश्वत लेने-देने वाले आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जयपुर में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) विभाग के एक्सईएन, जेईएन, ठेकेदार और दो अन्य प्राइवेट व्यक्तियों को एसीबी ने 2.20 लाख रुपये रिश्वत लेते-देते पकड़ा है। जल जीवन मिशन के टेंडर घोटाले के आरोप जिस ठेकेदार पर लग रहे थे, ईडी से पहले एसीबी ने उस पर कार्रवाई करके बड़ा संदेश दिया है।

विज्ञापन


एसीबी राजस्थान की इस कार्रवाई को बड़ा धमाका माना जा रहा है। PHED के अधिशासी अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, ठेकेदार और दो अन्य व्यक्ति (प्राईवेट व्यक्ति) दो लाख 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते-देते रविवार को छुट्टी के दिन पकड़े गए। आरोपियों की गाड़ी और ऑफिस से कुल पांच लाख 40 हजार रुपये बरामद हुए हैं। आरोपियों के आवास और अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है। पकड़े गए लोगों में अधिशासी अभियंता मायालाल सैनी, जेईएन प्रदीप, ठेकेदार पदमचंद जैन, कंपनी सुपरवाइजर मलकेत सिंह और प्राइवेट व्यक्ति प्रवीण कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन


एसीबी के मुताबिक एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर मुख्यालय की टेक्निकल ब्रांच के डवलप सूत्र की सूचना पर एसीबी जयपुर नगर यूनिट-3 ने कार्रवाई कर पीएचईडी के बहरोड़ के अधिशासी अभियंता मायालाल सैनी, नीमराना सर्किल के जेईएन प्रदीप और ठेकेदार पदमचंद जैन, मलकेत सिंह सुपरवाइजर कंपनी, प्रवीण कुमार (प्राइवेट व्यक्ति) को दो लाख 20 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते-देते पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल पास कराने के लिए लाखों की रिश्वत के लेनदेन की थी संभावना थी
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की तकनीकी शाखा द्वारा विकसित सूत्र सूचना के अनुसार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के वृत-बहरोड़ में करवाए गए निर्माण कार्यों के बकाया बिलों को पास करने की एवज में मायालाल सैनी अधिशासी अभियंता, बहरोड़ पीएचईडी, प्रदीप कनिष्ठ अभियंता वृत नीमराना, PHED विभाग द्वारा फर्म के ठेकेदार पदमचंद जैन (प्राईवेट व्यक्ति) से लाखों रुपये की रिश्वत राशि का लेनदेन होने की संभावना है। उस पर एसीबी, जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस रणधीर सिंह के सुपरविजन में सूत्र सूचना को विकसित किया गया।

उन्होंने बताया कि एसीबी जयपुर नगर तृतीय के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुलदीप ने टीम सदस्य उप अधीक्षक पुलिस सुरेश स्वामी और अन्य के पोलो विक्ट्री जयपुर स्थित एक होटल के कमरे/आफिस में ट्रैप कार्रवाई कर मायालाल सैनी अधिशासी अभियंता, प्रदीप कनिष्ठ अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, ठेकेदार पदमचंद जैन, मलकेत सिंह सुपरवाईजर कंपनी प्रवीण कुमार (प्राईवेट व्यक्ति) को दो लाख 20 हजार रुपये रिश्वत लेते-देते पकड़ा है।


प्रियदर्शी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान आरोपियों की गाड़ी से भी दो लाख 90 हजार रुपये सहित कुल पांच लाख 40 हजार रुपये बरामद हुए हैं। मामले में आरोपियों और अन्य संदिग्ध अधिकारियों, कर्मचारियों की भूमिका की जांच की जा रही है। संदिग्ध आरोपियों के आवास और ठिकानों पर एसीबी की विभिन्न टीमों की ओर से सर्च अभियान जारी है। एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस रणधीर सिंह के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मामला दर्ज कर आगे जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed