{"_id":"64917d374008709c0304e516","slug":"about-six-thousand-researchers-of-the-state-will-get-fellowship-of-rs-20-to-25-thousand-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: छह हजार शोधार्थियों को दी जाएगी फैलोशिप, सीएम ने 62.30 करोड़ रुपये किए स्वीकृत, इतनी राशि मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: छह हजार शोधार्थियों को दी जाएगी फैलोशिप, सीएम ने 62.30 करोड़ रुपये किए स्वीकृत, इतनी राशि मिलेगी
Tue, 20 Jun 2023 03:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 20 Jun 2023 03:49 PM IST
सार
ये फैलोशिप अधिकतम दो वर्ष के लिए दी जाएगी। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में इन शोधार्थियों को सहयोग लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
रिसर्चर को मिलेग फैलोशिप।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के लगभग छह हजार शोधार्थियों को आर्थिक मदद और प्रोत्साहन के लिए फैलोशिप दी जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए 62.30 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रस्ताव को अप्रूव किया है।
विज्ञापन
सरकारी कॉलेजों और राज्य सरकार से वित्तीय सहायता प्राप्त विश्वविद्यालयों के लगभग 2200 शोधार्थियों को 20 हजार रुपये प्रतिमाह की फैलोशिप दी जाएगी। इसके लिए 52.80 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। साथ ही, राजकीय कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे 3800 रिसर्चर्स को देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों और शोध संस्थानों में इंटर्नशिप, सेमिनार, वर्कशॉप, कांफ्रेंस में सहभागिता के लिए 25 हजार रुपये तक की वित्तीय सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए 9.50 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।
विज्ञापन
अधिकतम दो वर्ष के लिए दी जाएगी फैलोशिप
यह फैलोशिप अधिकतम दो वर्ष के लिए दी जाएगी। कॉलेज शिक्षा विभाग इसका नोडल विभाग होगा। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में इन शोधार्थियों को सहयोग लिया जा सकेगा। इनमें चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालयों के शोधार्थी और अन्य किसी भी तरह की फैलोशिप प्राप्त करने वाले शोधार्थी पात्र नहीं होंगे। मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।
विज्ञापन