फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Aam Aadmi Party will release first list of candidates for Rajasthan assembly elections by August 25

Politics: राजस्थान के रण में उतरने को तैयार आम आदमी पार्टी, इस तारीख तक जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली सूची

Thu, 17 Aug 2023 11:06 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 17 Aug 2023 11:06 AM IST
सार

राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। जल्द ही पार्टी कुछ उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। प्रदेश में सभी विधानसभा सीटों पर आप पार्टी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party will release first list of candidates for Rajasthan assembly elections by August 25
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर INDIA गठबंधन में होने के बाद भी राजस्थान में स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने की तैयारी में आम आदमी पार्टी जुट चुकी है। आप पार्टी ने दिल्ली और पंजाब से निकट स्थित राजस्थान की विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों का चयन कर लिया है। आगामी 25 अगस्त तक 26 लोगों की सूची जारी की जा सकती है।

विज्ञापन


बता दें कि आप पार्टी ने गंगानगर, हनुमानगढ़, बांसवाड़ा, सीकर, जयपुर, अलवर, कोटा, दौसा, चूरू, अजमेर, टोंक और सवाई माधोपुर जिले की 26 सीटों पर चुनाव लड़ाए जाने वाले चेहरे तय कर लिए हैं। आम आदमी पार्टी के प्रभारी विनय मिश्रा के अनुसार, कई सीटों पर चुनाव लड़ाए जाने वाले लोगों के नाम तय कर लिए हैं।
विज्ञापन


राजस्थान में आप पार्टी तीन-चार फेज में विधानसभा उम्मीदवार घोषित करेगी। राजस्थान की चुनाव तैयारियों को लेकर 18 अगस्त को पार्टी की अहम बैठक होने वाली है। इसके बाद पहली सूची 25 अगस्त से पहले उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने तय किया है कि इन 26 सीटों पर चुनाव लड़ाए जाने वाले लोगों को पहले विधानसभा प्रभारी बनाया जाएगा। कम से कम एक महीने तक इनको पार्टी की ओर से संगठन विस्तार का काम देकर परफॉर्मेंस देखी जाएगी। इसके बाद इनको टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा जाएगा।


सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने जिन सीटों पर अपने प्रत्याशी तय किए हैं उनमें नोहर, भादरा, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, अलवर शहर, कोटपूतली, गंगानगर, हनुमानगढ़, सादुलशहर, चूरू, झालावाड़, कोटा शहर, सूरतगढ़, निवाई, बांसवाड़ा और डूंगरपुर समेत 26 सीटें शामिल हैं। संगठन का विस्तार करते हुए आम आदमी पार्टी शहरों में हर वार्ड और देहात क्षेत्र में हर गांव में 11 लोगों की कमेटियां बनाने के काम में जुटी हुई है, जिसका 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed