फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Aaj Ka Mausam: Cold Wave to Return in Rajasthan; Temperature to Drop from December 10

Aaj Ka Mausam: राजस्थान में फिर लौटेगी शीतलहर, 10 दिसंबर से बढ़ेगी ठंड; चार जिलों में यलो अलर्ट

Tue, 09 Dec 2025 07:12 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Tue, 09 Dec 2025 07:12 AM IST
सार

Aaj Ka Mausam: राजस्थान में 10 दिसंबर से शीतलहर लौटेगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सीकर, चूरू, झुंझुनूं और नागौर में  तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट आ सकती है। जानिए प्रदेश के मौसम का कैसा रहेगा हाल-

विज्ञापन
Aaj Ka Mausam: Cold Wave to Return in Rajasthan; Temperature to Drop from December 10
सर्दी से बचने के लिए सड़क किनारे अलाव करते युवक। संवाद

विस्तार

Aaj Ka Mausam:राजस्थान में एक बार फिर शीतलहर का दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 10 दिसंबर से कोल्ड-वेव का असर महसूस होने लगेगा, जिसका सबसे अधिक प्रभाव शेखावाटी क्षेत्र और आसपास के इलाकों में दिखाई देगा। मौसम विभाग ने सीकर, चूरू, झुंझुनूं और नागौर के लिए 10 दिसंबर से यलो अलर्ट भी जारी किया है। आगामी दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होने की संभावना है। जयपुर मौसम केंद्र के पूर्वानुमानों के अनुसार, राज्य के अन्य हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क और साफ रहेगा, जबकि अलर्ट वाले जिलों को छोड़कर बाकी क्षेत्रों में शीतलहर से राहत बनी रहेगी।

विज्ञापन

दिन में धूप तेज, तापमान में हल्की बढ़ोतरी
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर सोमवार को समाप्त हो गया, जिसके बाद राज्यभर में आसमान साफ रहा और धूप खिली। पाली, कोटा, बारां, पिलानी और जयपुर सहित कई शहरों में तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन का सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 32.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

19 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे
मौसम केंद्र जयपुर की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को 19 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। सबसे कम तापमान फतेहपुर में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं जैसलमेर में तापमान 2.1 डिग्री की गिरावट के साथ 9.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते 24 घंटों में प्रदेश के प्रमुख शहरों का पारा
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के प्रमुख शहरों का अधिकतम व न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा। अजमेर 28.5/10, वनस्थली (टोंक) 27.4/8, अलवर 26.2/6.8, जयपुर 29/11.8, पिलानी 28.7/8.3, सीकर 26.5/8, कोटा 28.3/11, चित्तौड़गढ़ 29.9/9.6, उदयपुर 28/9.5, बाड़मेर 32.3/13.9, जैसलमेर 29.6/9.8, जोधपुर 30.5/13.4, बीकानेर 28.5/10.6, चूरू 27.4/6.8, गंगानगर 25.6/9, नागौर 28.8/5, बारां 26.1/8.9, जालोर 30/11.7, सिरोही 23.4/8.6, फतेहपुर 28.1/4.4, करौली 26/7.6, दौसा 29.5/6.9, प्रतापगढ़ 26.9/11.8, झुंझुनूं 26.9/8.5 व पाली 30.9/9.6 डिग्री सेल्सियस। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed