{"_id":"66f7a6ce9e588345df0b06b0","slug":"a-tractor-trolley-crushed-two-bike-riders-in-jaipur-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur Accident: राजधानी में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला; दोनों की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur Accident: राजधानी में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला; दोनों की मौके पर मौत
Sat, 28 Sep 2024 12:18 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 28 Sep 2024 12:18 PM IST
सार
Jaipur Accident: राजधानी जयपुर के वाटिका रोड पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यहां एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में दोनों छात्र-छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के वाटिका रोड पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक और युवती की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब लोहे के सरिये से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर सवार युवक-युवती की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना वाटिका रोड पर मीणा चौक के पास की है। मृतक युवती मोना शर्मा, जो बीएड कॉलेज की छात्रा थी, को युवक ओमप्रकाश कॉलेज छोड़ने के लिए जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर के पहियों से कुचलने के कारण दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनका भेजा बाहर आ गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जमा हुए लोगों ने गुस्से में आकर सड़क पर जाम लगा दिया। सड़क खून से लाल हो गई थी, और यह दृश्य बेहद हृदय विदारक था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को महात्मा गांधी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है। इस हादसे से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और उन्होंने यातायात सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन