फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A bull entered a city bus in Jaipur, causing panic

Jaipur News: राजधानी की सिटी बस में घुसा सांड, ड्राइवर-कंडक्टर बस छोड़कर भागे...चारों तरफ मची अफरातफरी

Tue, 11 Feb 2025 08:22 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 11 Feb 2025 08:22 AM IST
सार

सीकर हाईवे स्थित टोड़ी मोड़ पर यह बस टोडी डिपो पर जाने के लिए बस स्टेंड पर आकर रुकी थी। सांडों के झगड़े में बस के शीशे टूटने के साथ काफी नुकसान हुआ। एक सांड बस में उत्पात मचाता रहा और दूसरा गेट के पास खड़ा रहा। 
 

विज्ञापन
A bull entered a city bus in Jaipur, causing panic
सांड ने मचाया उत्पात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर में सोमवार रात सिटी बस में दो सांड लड़ते हुए घुस गए। बस स्टेंड पर खड़ी बस में से सवारियों ने उतरकर अपनी जान बचाई। ड्राइवर-कंडेक्टर भी बस छोड़कर भाग निकले। बस में नुकसान के अलावा किसी को नुकसान नहीं हुआ। घटना सोमवार रात 8.30 बजे हरमाड़ा थाना इलाके में सीकर-जयपुर हाईवे पर टोड़ी मोड़ पर हुआ।

विज्ञापन


घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि बस अजमेरी गेट से हरमाड़ा के लिए रवाना हुई थी। रात 8.30 बजे हरमाड़ा के टोडी मोड़ के पास दो सांड लड़ते हुए बस के पास आ गए। एक सांड बस में घुस गया। इससे बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। हालांकि बस में सवारी कम थी। सवारियां चिल्लाते हुए खिड़कियों से कूद गए। ड्राइवर और कंडेक्टर ड्राइवर गेट से कूद कर बस से भागे।

विज्ञापन

लोग चिल्लाते रहे
बताया जा रहा है कि सीकर हाईवे स्थित टोड़ी मोड़ पर यह बस टोडी डिपो पर जाने के लिए बस स्टेंड पर आकर रुकी थी। सांडों के झगड़े में बस के शीशे टूटने के साथ काफी नुकसान हुआ। एक सांड बस में उत्पात मचाता रहा और दूसरा गेट के पास खड़ा रहा। अफरा-तफरी के माहौल के दौरान स्थानीय लोग बस को दौड़ाकर ले जाने के लिए चिल्लाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed