फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   78th Independence Day: Chief Minister hoisted the flag at CM House

Independence Day: बारिश की फुहारों के बीच मना 78वां स्वतंत्रता दिवस, जानिए किस नेता ने कहां किया झंडारोहण

Thu, 15 Aug 2024 10:12 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 15 Aug 2024 10:12 AM IST
सार

राजस्थान में गुरुवार को बारिश की फुहारों के बीच 78वें स्वतंत्रता दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाना है। परंपरा के अनुसार यहां मुख्यमंत्री ने सबसे पहले जयपुर के चारदीवारी स्थित बड़ी चौपड़ पर आयोजित कार्यक्रम में झंडारोहण किया। सभी सरकारी दफ्तरों, पार्टी ऑफिसों में भी झंडा रोहण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
78th Independence Day: Chief Minister hoisted the flag at CM House
बड़ी चौपड़ में ध्वजारोहण करते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजादी के 78वें वर्ष पूरे होने की खुशी में देश भर में उत्साह का माहौल है। 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर सीएम हाउस ध्वजारोहण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर परम्परा के तहत जयपुर के परकोटे में स्थित बड़ी चौपड़ पर आयोजित कार्यक्रम में झंडारोहण किया। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष के नाते टीकाराम जूली ने भी बड़ी चौपड़ पर झंडारोहण किया।

विज्ञापन


परंपरा रही है कि जयपुर में सत्ता पक्ष की ओर से हर साल बड़ी चौपड़ पर विशेष आयोजन करक स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण किया जाता है। आज मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के साथ बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, जयपुर ग्रेटर मेयर सौम्या गुर्जर, विधायक हवामहल बाल मुकुंदाचार्य समेत बीजेपी के कई पूर्व पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में ध्वजारोहण किया।



बारिश के बीच हो रहे राज्य स्तरीय समारोह सीएम ने परेड का निरीक्षण भी किया। इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया गया।





मंत्री की हैसियत से किरोड़ी ने किया ध्वजारोहण
डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने मंत्री की हैसियत से सवाई माधोपुर में ध्वजारोहण किया। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रभारी मंत्री व विधायक कार्यक्रमों में शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दौसा में ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण किया।





राजस्थान विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने ध्वजारोहण किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राजस्थान कांग्रेस मुख्यालय (पीसीसी) पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए झंडारोहण किया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सेना पर बयान दिया।

डोटासरा बोले मोदी ने सेना को कमजोर करने का काम किया
झंडारोहण के बाद डोटासरा ने मीडिया से बात करते हुए संविधान और अग्निवीर जैसे मुद्दे उठाए। उन्होंने  कहा-हमारा ये देश संविधान के मुताबिक चलता है और उसी के मुताबिक चलकर आज इस देश ने प्रगति की है। लेकिन वर्तमान में जो परिस्थितियां है और केन्द्र की सरकार है उस संविधान को अपने हिसाब से तोड़ना चाहती है, खंडित करना चाहती है, बदलना चाहती है। उन सब लोगों को परेशान करना चाहती है जिन लोगों ने देश की अखंडता को बनाए रखने के लिए हमेशा तैयार रहते है। देश के प्रधानमंत्री ने सेना को छोटा करके कमजोर करने का काम किया है। अग्निवीर जैसी योजना लाकर सेना को कमजोर करने का काम किया है। आज देश में नफरत फैलाने का काम देश की सत्ता कर रही है।



जयपुर में पुलिस मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस, 9 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
जयपुर के पुलिस मुख्यालय में 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर डीजीपी उत्कल रंजन साहू ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में डीजी इंटेलिजेंस संजय अग्रवाल, एडीजी, आईजी अन्य पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों और कार्मिकों ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और खुशी का इजहार किया। इस दौरान डीजीपी साहू ने 9 कार्मियों को में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। 



इनका हुआ सम्मान
सम्मानित होने वाले कार्मिकों में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, झुंझुनू के प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार शर्मा, एटीएस, जयपुर के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी संजय यादव, पीटीएस, बीकानेर के सहायक प्रशासनिक अधिकारी, राजेंद्र सिंह, जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय, उदयपुर के सहायक प्रशासनिक अधिकारी गोपाल सिंह राव, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोटा शहर के वरिष्ठ सहायक, चंद्र प्रकाश गौतम, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, उदयपुर के वरिष्ठ सहायक, दिलीप सिंह राणावत, पुलिस मुख्यालय की भुगतान शाखा में कार्यरत वरिष्ठ सहायक हरिशंकर गुर्जर, पीटीएस अलवर में कार्यरत वरिष्ठ सहायक, मनोज कुमार मीणा और एटीएस, जयपुर के कनिष्ठ सहायक शुभकरण मीना शामिल हैं।





वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने किया झंडारोहण
अलवर में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य समारोह इंदिरा गांधी स्टेडियम में मनाया गया। इस दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने झंडारोहण किया। समारोह की शुरुआत से ही बारिश शुरू हो गई थी। स्टेडियम में पानी भी भर गया था। इस समारोह में जिले में 34 लोगों का सम्मान किया गया और मंत्री संजय शर्मा ने शहीदों की वीरांगनाओं को शॉल उठाकर सम्मानित किया। इसके अलावा मीसाबंदियों को भी सम्मानित किया गया ध्वजारोहण के बाद राज्यपाल के संदेश का पठन हुआ और लोगो को प्रशस्ति पत्र वितरण किए गए। इस मौके पर मंत्री संजय शर्मा ने जिला प्रशासन के साथ एक पेड़ मां के नाम लगाया और लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज के दिन भारत आजाद हुआ और लोग आज आजादी में खुले में सांस ले रहे हैं।



शेखावत ने दिल्ली आवास पर फहराया तिरंगा 
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली आवास पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि तिरंगा फहराने का सौभाग्य प्राप्त कर हृदय से गर्वित और आनंदित अनुभव कर रहा हूं। शेखावत ने कहा कि परिवार के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उन साथियों संग भी बांटी, जिनसे जनसेवा के मेरे उद्देश्य में सहयोग मिलता है। हम सब भारतीय हैं और राष्ट्रहित में अपनी-अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए एक परिवार बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed