फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   7 Corona positive found in Jaipur today

Rajasthan Corona Update: जयपुर में आज 7 कोरोना पॉजिटिव मिले, प्रदेश में कुल आंकड़ा 20 तक पहुंचा

Sun, 24 Dec 2023 06:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 24 Dec 2023 06:45 PM IST
सार

Rajasthan Corona Update: राजधानी जयपुर में रविवार को 7 करोना पॉजिटिव केस और मिले हैं। इसके अलावा अलवर, दौसा, करोली और सीकर में भी एक-एक कोरोना संक्रमिल मिले हैं। राजस्थान में आज के केस मिलाकर कुल 20 कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। हालांकि आज 2 लोगों की मृत्यु भी हुई, जिन्हें कोरोना था लेकिन इनकी मृत्यु का कारण दुर्घटना को माना गया। 

विज्ञापन
7 Corona positive found in Jaipur today
जयपुर में आज 7 कोरोना पॉजिटिव मिले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े अब तेजी से बढ़ने लगे हैं। हालांकि फिलहाल संक्रमितों में से कोई भी गंभीर स्थिति में नहीं है। रविवार को 2 कोरोना पॉजिटिव की मौत भी हुई लेकिन डॉक्टर्स ने इनकी मृत्यु का कारण दुर्घटना को बताया। कोरोना संक्रमण को इनकी मृत्यु का कारण नहीं माना गया। राजस्थान भर में आज 722 कोरोना सैंपल लिए गए जिसमें 11 पॉजिटिव मिले हैं। कुल एक्टिव केसेज की संख्या 20 हो गई है। जेके लोन शिशु अस्पताल में भी दो बच्चे कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग हुआ एक्टिव
स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने प्रदेश में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों और चिकित्सा शिविरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। कोरोना को देखते हुए अस्पतालों में जांच किट, दवा एवं अन्य संसाधनों को उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed