फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election 2023: Ashok Gehlot To Launch Five More Guarantees

Rajasthan Election 2023: ओल्ड पेंशन, फ्री लैपटॉप समेत चिरंजीवी आपदा बीमा का वादा, अशोक गहलोत ने की घोषणा

Fri, 27 Oct 2023 07:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 27 Oct 2023 07:32 PM IST
सार

Rajasthan Election: राजस्थान में अमर उजाला की एक्सक्लूसिव खबर पर फिर मुहर लग गई। शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पांच और गारंटी देंगे। इसे मिलाकर अब कांग्रेस की ओर से सात गारंटी हो गई हैं, जिसकी बात अमर उजाला ने एक्सक्लूसिव खबर में की थी। 

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023: Ashok Gehlot To Launch Five More Guarantees
अशोक गहलोत की 5 बड़ी गारंटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की जंग में फतह करने के लिए पार्टी का घोषणा पत्र काफी अहम है। इसी कड़ी में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम अशोक गहलोत शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे कांग्रेस वार रूम में प्रेस कांफ्रेंस कर विधानसभा चुनावों के लिए अपनी 5 बड़ी गारंटी लॉन्च करने की घोषणा की है। 

विज्ञापन


जारी रखेंगे ओल्ड पेंशन स्कीम
अशोक गहलोत की इस लिस्ट में पहली गारंटी ओल्ड पेंशन स्कीम होगी। बता दें कि 2022 में गहलोत ने राजस्थान में न्यू पेंशन स्कीम की जगह ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) लागू की थी। ऐसा करने वाला यह देश का पहला राज्य था। अब गहलोत गारंटी देंगे कि उनकी सरकार आती है तो ओपीएस जारी रखेंगे।
विज्ञापन


फ्री लैपटॉप की घोषणा
दूसरी गांरटी फ्री लैपटॉप की है। हालांकि फ्री लैपटॉप की घोषणा गहलोत सरकार के इस कार्यकाल के बजट का हिस्सा थी। लेकिन यह योजना कागजों से आगे नहीं बढ़ी। अब गहलोत गारंटी देंगे कि सरकार आई तो सरकारी कॉलेज के छात्रों को फ्री लैपटॉप देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशुओं का गोबर और गौ मूत्र खरीदने की गारंटी
तीसरी गौ धन पशु गारंटी है। यह गारंटी छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार लॉन्च कर चुकी है। अब गहलोत सरकार भी गांवों में पशुओं का गोबर और गो-मूत्र खरीदने की गारंटी भी देगी।

अंग्रेजी मीडियम स्कूल की गांरटी
इसी कड़ी में चौथा अंग्रेजी मीडियम स्कूल की गारंटी है। बता दें कि गहलोत सरकार ने प्रदेश भर में अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोलने की योजना लॉन्च की थी। अब इसे आगे बढ़ाकर पंचायत स्तर पर लागू करने की गारंटी देंगे गहलोत।

चिरंजीवी आपदा राहत
पांचवी चिरंजीवी आपदा राहत है। बता दें कि गहलोत सरकार ने इस कार्यकाल में चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना लॉन्च की थी। इसमें प्रत्येक परिवार को 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा दिया जाता है। अब गहलोत इस योजना को आगे बढ़ाकर इसे आपदा राहत तक बढ़ाएंगे।

तरक्की और भरोसे का नाम कांग्रेस
आज राजस्थान में गारंटी का नाम कांग्रेस है, तरक्की का नाम कांग्रेस है, भरोसे का नाम कांग्रेस है। हर परिवार को पैसा मिलना चाहिए। विपक्ष कहता है कि प्रदेश दिवालिया हो जाएगा। हम इसकी गारंटी देते है कि राजस्थान दिवालिया नहीं होगा, क्योंकि हम लोगों ने सोच समझकर एक्सपर्ट की राय लेकर ये गारंटी बनाई है। गहलोत ने कहा कि लंदन के कुछ प्रोफेसर राजस्थान आये थे, इस गारंटी कार्ड स्कीम का अध्यन करने।


आईटी पर देंगे जोर
राजस्थान में स्कूलों की संख्या बढ़ाई जाएगी, इसके साथ ही और नए कॉलेज भी बनाएंगे। हमारी सरकार प्रदेश में आईटी पर भी जोर देगी। जिससे हमारे प्रदेश के बच्चे नई तकनीक सीख सके और आईटी की दुनिया को जान सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed