फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   3 traffic policemen suspended for illegal extortion action is being taken in the state under decoy operation

Rajasthan: अवैध वसूली करते 3 यातायात पुलिसकर्मी निलंबित, डिकॉय ऑपरेशन के तहत राज्य में हो रही है कार्रवाई

Sat, 06 May 2023 06:58 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 06 May 2023 06:58 PM IST
सार

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सतर्कता बीजू जार्ज जोसेफ ने बताया कि जयपुर शहर में 3 यातायात कर्मियों द्वारा पैसे की मांग किए जाने की शिकायत सही पाए जाने पर शुक्रवार को उन्हें निलंबित कर विभागीय कार्रवाई जा रही है। 

विज्ञापन
3 traffic policemen suspended for illegal extortion action is being taken in the state under decoy operation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा के निर्देशों पर पुलिसकर्मियों के व्यवहार और उनकी कर्तव्य परायणता की जांच के लिए किए गए डिकॉय ऑपरेशन में अधिकांश स्थानों पर पुलिस कर्मियों का व्यवहार उपयुक्त पाया गया, जहां पुलिस कर्मियों के व्यवहार में कमी पाई गई उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन

डिकॉय ऑपरेशन किया गया
डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को पुलिस मुख्यालय की सतर्कता शाखा द्वारा प्रदेश के 13 जिलों भीलवाड़ा, कोटा ग्रामीण, श्रीगंगानगर, करौली, टोंक, सीकर, राजसमंद, पाली, आयुक्तालय जयपुर, हनुमानगढ़, बाड़मेर, सिरोही और अजमेर जिले में डिकॉय ऑपरेशन किया गया। इसमें अवैध बजरी खनन और परिवहन, जनसुनवाई और एफआईआर पंजीकरण, रात्रि 8 बजे बाद अवैध शराब की बिक्री, यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा अवैध वसूली, मसाज पार्लर से अवैध वसूली, अन्य अवैध वसूली, अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के संबंध में पुलिसकर्मियों के व्यवहार और उनके कर्तव्य परायणता की जांच की गई।

विज्ञापन

जयपुर में 3 ट्रैफिक पुलिसकर्मी निलंबित
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सतर्कता बीजू जार्ज जोसेफ ने बताया कि जयपुर शहर में 3 यातायात कर्मियों द्वारा पैसे की मांग किए जाने की शिकायत सही पाए जाने पर शुक्रवार को उन्हें निलंबित कर विभागीय कार्रवाई जा रही है। इनके अतिरिक्त व्यवहार में कमी पाए जाने वाले सभी पुलिसकर्मियों को भी नोटिस दिए जा रहे हैं। अवैध बजरी खनन और परिवहन के अंतर्गत भीलवाड़ा के थाना मंगरोप, कोटा ग्रामीण के थाना सुल्तानपुर, करौली के थाना बालाघाट और टोंक के थाना बनेठा पर डिकॉय कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बजरी मंडी, गलता गेट चौराहा, दहमी कलां में डिकॉय ऑपरेशन
यातायात पुलिस द्वारा अवैध वसूली के अंतर्गत बजरी मंडी और गलता गेट चौराहा, दहमी कला में डिकॉय ऑपरेशन किया गया। आदर्श चौराया गलता गेट ट्रेफिक पोस्ट पर खड़े तीन यातायात पुलिसकर्मियों हेड कांस्टेबल हरेंद्र कुमार और कांस्टेबल अशोक कुमार व जितेंद्र कुमार ने पिकअप चालक से नंबर प्लेट चालान के रूप में 15 सौ रुपए प्राप्त कर बिना रसीद दिए छोड़ दिया। अवैध वसूली के अंतर्गत सिरोही जिले में रीको क्षेत्र स्थित चौकी छापरी में पदस्थापित हेड कांस्टेबल कैलाश मीणा, कॉन्स्टेबल उम्मेद सिंह और बद्री प्रसाद की छवि आसपास के होटल और रिसॉर्ट में नकारात्मक पाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed