फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   2 children and woman murdered by slitting their throats in Jaipur

Rajasthan Crime News: जयपुर में 2 बच्चों और महिला की गला रेतकर हत्या, गोली की आवाज से बाहर निकले मोहल्ले वाले

Thu, 30 Nov 2023 01:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 30 Nov 2023 01:42 PM IST
सार

Jaipur: जयपुर में युवक ने घर में घुसकर 2 बच्चों और उनकी मां की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद शरीर पर जगह-जगह चाकू से वार किए। तीनों की बॉडी पर दर्जनों घाव के निशान हैं। घटना जयपुर के मालवीय नगर थाना इलाके में झालाना स्थित खटीकों के मोहल्ले की है।

विज्ञापन
2 children and woman murdered by slitting their throats in Jaipur
2 बच्चों और महिला की गला रेतकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के लक्ष्मण सिंह बिष्ट झालाना में खुद का मकान बनाकर रह रहे हैं और यहां अपेक्स सर्किल के पास नारियल पानी का ठेला लगाते हैं। अज्ञात बदमाश ने घर में घुसकर उनकी पत्नी सुमन (23) बेटे जिव्यांश (5) और हव्यांश (2) की निर्मम हत्या कर दी। सूचना पर मालवीय नगर थाने की पुलिस टीम पहुंची। बदमाश की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला गया। इसमें एक फुटेज में आरोपी युवक भागते हुए नजर आया।

विज्ञापन


वारदात करने वाला जान पहचान का
बता दें कि पुलिस को मौके से एक पिस्टल मिली है। आरोपी ने 2 राउंड फायर किए थे। इसके बाद वह भाग गया। इतना ही नहीं पुलिस को मौके से दो खोल (कारतूस के खोखे) मिले हैं। इसकी जांच अब FSL की टीम कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में मिले फोटो को सर्कुलेट कर दिया गया है। DCP ईस्ट ज्ञानचंद यादव ने बताया-घटनास्थल का मुआयना किया है। वारदात करने वाला इनका कोई जानकार है। इस 3 मंजिला मकान में अलग-अलग फ्लोर पर किराएदार रहते हैं। नीचे यह परिवार रहता है। आरोपी सीधा वहीं पर गया और तीनों की हत्या कर फरार हो गया।
विज्ञापन


आरोपी छत से नीचे कूदकर भागा
सुमन की ननद नेहा ने पुलिस को बताया कि वह शाम करीब 4:30 से 5 बजे के बीच में छत पर गई थी। इस दौरान आरोपी ने दो फायर किए थे। जब वह नीचे आई तो आरोपी उसको धक्का मारकर भाग गया। उसके सिर पर चोट लग गई थी। सुमन की सास गीता ने बताया कि आरोपी छत से नीचे कूदकर भागा है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। कॉलोनी में रहने वाले विशाल ने बताया कि आरोपी करीब 25 से 30 साल का है। उसने मुंह पर काले रंग का कपड़ा बांध रखा था। वह झालाना की तरफ भागता हुआ दिखाई दिया। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि फायरिंग की आवाज सुनकर वह बाहर आए। इसी दौरान एक आरोपी को भागते हुए देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed