फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   178 RAS Officers Transferred: Gaurav Chaturvedi Appointed MD of Rajasthan Seed Corporation

RAS Officers Transfer: आरएएस अधिकारियों के तबादले, घूसकांड से घिरे बीज निगम का जिम्मा संभालेंगे गौरव चतुर्वेदी

Sat, 20 Jun 2026 08:00 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Sat, 20 Jun 2026 08:00 AM IST
सार

राजस्थान सरकार ने 178 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। खाद-बजी घूसकांड के चलते विवादों में आए बीज निगम में गौरव चतुर्वेदी को प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
178 RAS Officers Transferred: Gaurav Chaturvedi Appointed MD of Rajasthan Seed Corporation
राजस्थान में 178 आरएएस का ट्रांसफर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान सरकार ने शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए। कार्मिक विभाग द्वारा जारी सूची में सचिव, अतिरिक्त जिला कलेक्टर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रजिस्ट्रार और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


गौरव चतुर्वेदी को राजस्थान बीज निगम का प्रबंध निदेशक बनाया
तबादला सूची के अनुसार मुख्य सचिव कार्यालय में संयुक्त सचिव रहे मुकेश कुमार शर्मा को राज्य सूचना आयोग, जयपुर का सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं राजस्थान स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के कार्यकारी निदेशक गौरव चतुर्वेदी को राजस्थान बीज निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। उन्हें यहां श्वेता चौहान की जगह लगाया गया है। गौरतलब है कि खाद, बीज घूसकांड में पिछले दिनों एसीबी ने बीज निगम के अशासकीय निदेशक जुगल कुमार बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया था। 

विज्ञापन

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में संयुक्त शासन सचिव प्रवीण कुमार लेखरा को राजस्थान सिविल सेवा अपीलीय अधिकरण, जयपुर में रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मालाखेड़ा के अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अनुराग भार्गव को वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीकानेर में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त रहे अरविंद सारस्वत को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में संयुक्त शासन सचिव बनाया गया है। वहीं स्वायत्त शासन विभाग की अतिरिक्त निदेशक सीमा कुमारी को मुख्य सचिव कार्यालय में संयुक्त सचिव पद पर लगाया गया है।

राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. विष्णु कौशिक को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में मंत्री के विशिष्ट सहायक की जिम्मेदारी दी गई है। सिरोही जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गुलाबचंद प्रजापत को कोटा विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार बनाया गया है।

पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा कर रहे प्रेमल स्वरूप नागर को ईजीएस, जयपुर में अतिरिक्त आयुक्त (प्रथम) नियुक्त किया गया है। वहीं कोटा विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार राजपाल सिंह को उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) का सचिव बनाया गया है।

हनुमानगढ़ जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश बिश्नोई को जोधपुर में भू-प्रबंध अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आबकारी विभाग में अतिरिक्त आयुक्त (प्रशासन) डॉ. प्रवीण कुमार को राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।

सरकार ने आदेश में सभी अधिकारियों को बिना कार्यग्रहण काल का लाभ लिए तत्काल नई नियुक्ति स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

तबादला सूची में कई उपखंड अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। केशवरायपाटन के एसडीएम ऋतुराज शर्मा को बांदीकुई का नया उपखंड अधिकारी बनाया गया है। वहीं वैर के एसडीएम गंगाधर मीणा को दौसा नगर विकास न्यास (यूआईटी) का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा महवा के एसडीएम प्रेमराज मीणा को करौली का नया उपखंड अधिकारी बनाया गया है। राज्यभर में हुए इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद कई जिलों और विभागों में नई प्रशासनिक टीम काम संभालेगी।

यहां देखें पूरी तबादला सूची- https://dop.rajasthan.gov.in/writereaddata/orderDetail/202606191138541708896OrderofRASdated19-06-2026.pdf 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed