फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   13 year old child dies of heart attack in Kotputli

Rajasthan: 13 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत, खेलते-खेलते गिरा; अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ा

Fri, 07 Mar 2025 08:02 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 07 Mar 2025 08:02 AM IST
सार

Jaipur: सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसे वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें कम उम्र के युवक-युवतियों को अचानक हार्ट अटैक आते देखा जा रहा है। ताजा मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर के पास स्थित कोटपूतली से सामने आया है, जहां 13 वर्षीय एक बच्चे की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई।

विज्ञापन
13 year old child dies of heart attack in Kotputli
बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के कोटपूतली क्षेत्र के ग्राम रामसिंहपुरा में 13 साल के एक बच्चे की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चे को पहले किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं थी। घटना गुरुवार (6 मार्च) की शाम करीब 4 बजे की है, जब जॉनी नाम का यह बच्चा गांव के ही राजकीय स्कूल में अपने दोस्तों के साथ खेलने गया था।

विज्ञापन


स्कूल का दरवाजा बंद होने के कारण सभी बच्चे सात-आठ फीट ऊंची दीवार फांदकर ग्राउंड में पहुंचे थे। खेल खत्म होने के बाद जब जॉनी वापस लौट रहा था, तभी अपने दोस्तों से हंसी-मजाक करते हुए अचानक जमीन पर गिर पड़ा। दोस्तों ने तुरंत शोर मचाकर आसपास के लोगों से मदद मांगी और उसे बाइक से कोटपूतली के राजकीय बिडिएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


फिलहाल, डॉक्टरों ने मौत के सही कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन अचानक बेहोश होकर गिरने और शरीर पर किसी चोट के निशान न मिलने के कारण इसे हार्ट फेल से हुई मौत माना जा रहा है। स्थानीय लोगों और परिवार में इस घटना के बाद शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed