{"_id":"64670735ef9cb99d990130c9","slug":"12th-board-result-dungarpur-in-science-and-sawai-madhopur-district-top-in-commerce-girls-ahead-of-boys-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"12th Board Result: साइंस में डूंगरपुर और कॉमर्स में सवाई माधोपुर जिला टॉप, लड़कियां रहीं लड़कों से आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12th Board Result: साइंस में डूंगरपुर और कॉमर्स में सवाई माधोपुर जिला टॉप, लड़कियां रहीं लड़कों से आगे
Fri, 19 May 2023 10:51 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 19 May 2023 10:51 AM IST
सार
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट अबकी बार चौंकाने वाला रहा। पिछले साल से रिजल्ट कम रहा है, यह चिंताजनक बात है। लड़कियों ने लड़कों से दोनों स्ट्रीम में बाज़ी मारी है। साइंस में डूंगरपुर और कॉमर्स में सवाई माधोपुर जिले के स्टूडेंट्स ने प्रदेश में टॉप किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान मध्यमिक शिक्षा बोर्ड में 12वीं क्लास साइंस का रिजल्ट 95.65 प्रतिशत और कॉमर्स का रिजल्ट 96.60 प्रतिशत रहा। पिछले साल के 96.53 प्रतिशत के मुकाबले इस बार साइंस का रिजल्ट 0.04 प्रतिशत कम रहा। जबकि कॉमर्स का रिजल्ट पिछली बार के 97.53 प्रतिशत के मुकाबले 0.93 प्रतिशत घटा है। साइंस में छात्राओं का रिजल्ट 97.39 प्रतिशत रहा। छात्रों का रिजल्ट 94.72 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
साइंस में लड़कियों का पासिंग परसेंटेज 2.7 लड़कों के मुकाबले ज्यादा रहा है। इसी तरह कॉमर्स में भी छात्राओं का पासिंग परसेंटेज 98.01 प्रतिशत रहा, जबकि छात्रों का यह प्रतिशत 95.85 रहा। कॉमर्स में भी लड़कियां लड़कों से पास होने के मामले में 2.16 प्रतिशत आगे रहीं।
विज्ञापन
साइंस सब्जेक्ट में डूंगरपुर जिले में किया टॉप...
साइंस में डूंगरपुर जिला प्रदेश में टॉप पर आया है। डूंगरपुर जिले का परिणाम 97.93% रहा। दूसरे स्थान पर सीकर 97.5% रहा। तीसरे स्थान पर नागौर 97.3%, चौथे स्थान पर राजसमंद 97.1% और पांचवें स्थान पर जालौर 97.05% पासिंग प्रतिशत के साथ रहा।
विज्ञापन
कॉमर्स में सवाई माधोपुर 100 प्रतिशत रिजल्ट के साथ टॉप...
कॉमर्स में सवाई माधोपुर 100 प्रतिशत रिजल्ट के साथ पहले स्थान पर रहा। दूसरे स्थान पर बाड़मेर 99.81%, तीसरे स्थान पर गंगानगर 98.90%, चौथे स्थान पर सीकर 98.65% और पांचवे स्थान पर जैसलमेर 98.46% पासिंग के साथ रहा।
साइंस और कॉमर्स में डिविजन...
साइंस सब्जेक्ट में दो लाख आठ हज़ार 766 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन से पास हुए। 50 हज़ार 752 स्टूडेंट्स सेकंड डिवीजन, और थर्ड डिवीजन से 387 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। कॉमर्स में 17 हज़ार 43 स्टूडेंट फर्स्ट डिवीजन आए। नौ हज़ार 252 सेकंड डिविजन और 1741 स्टूडेंट्स थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं।