फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   jaipur Zila Pramukh election cross voting, Big statement of jaipur Chaksu MLA Ved Prakash Solanki on honey trapping

राजस्थान: कांग्रेस विधायक वेद प्रकाश सोलंकी का आरोप- मुझे हनी ट्रैप में फंसाने की हो रही कोशिश

Wed, 15 Sep 2021 08:21 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 15 Sep 2021 08:21 AM IST
सार

वेद प्रकाश सोलंकी ने जवाब देते हुए कहा कि पार्टी के अंदर ही मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है। मुझसे राजनीतिक बदला लेने के लिए फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की साजिशें कई महीनों से हो रही हैं, महिलाओं को मेरे पीछे लगा दिया गया है।

विज्ञापन
jaipur Zila Pramukh election cross voting, Big statement of jaipur Chaksu MLA Ved Prakash Solanki on honey trapping
वेद प्रकाश सोलंकी - फोटो : ANI

विस्तार

जयपुर जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद से पार्टी को अंदरूनी कलह का सामना करना पड़ रहा है। जिला परिषद में बहुमत होने के बावजूद क्रॉस वोटिंग के कारण हार जाना कांग्रेस को रास नहीं आ रहा है। इसके चलते गहलोत और सचिन गुट  आमने-सामने हैं। गहलोत समर्थक इसमें पायलट गुट के विधायक वेद प्रकाश सोलंकी को जिम्मेदार मान रहे हैं। जिला प्रमुख चुनाव में हार की रिपोर्ट कांग्रेस हाईकमान ने भी मांग ली थी, जिसे बंद लिफाफे में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से दिल्ली भेज दिया गया है। इस रिपोर्ट में संभवतः वेद प्रकाश सोलंकी को ही जिम्मेदार ठहराया गया है।

विज्ञापन


मुझे फंसाने की हो रही है कोशिश: वेद प्रकाश सोलंकी
अब इस मामले में वेद प्रकाश सोलंकी ने जवाब देते हुए कहा कि पार्टी के अंदर ही मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है। मुझसे राजनीतिक बदला लेने के लिए फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की साजिशें कई महीनों से हो रही हैं, महिलाओं को मेरे पीछे लगा दिया गया है। कुछ महिलाओं द्वारा मुझे वीडियो भेजे जा रहे हैं और हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश की जा रही है। मैंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed