{"_id":"61415f988ebc3e7cfe0eede7","slug":"jaipur-zila-pramukh-election-cross-voting-big-statement-of-jaipur-chaksu-mla-ved-prakash-solanki-on-honey-trapping","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: कांग्रेस विधायक वेद प्रकाश सोलंकी का आरोप- मुझे हनी ट्रैप में फंसाने की हो रही कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: कांग्रेस विधायक वेद प्रकाश सोलंकी का आरोप- मुझे हनी ट्रैप में फंसाने की हो रही कोशिश
Wed, 15 Sep 2021 08:21 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 15 Sep 2021 08:21 AM IST
सार
वेद प्रकाश सोलंकी ने जवाब देते हुए कहा कि पार्टी के अंदर ही मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है। मुझसे राजनीतिक बदला लेने के लिए फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की साजिशें कई महीनों से हो रही हैं, महिलाओं को मेरे पीछे लगा दिया गया है।
विज्ञापन
वेद प्रकाश सोलंकी
- फोटो : ANI
विस्तार
जयपुर जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद से पार्टी को अंदरूनी कलह का सामना करना पड़ रहा है। जिला परिषद में बहुमत होने के बावजूद क्रॉस वोटिंग के कारण हार जाना कांग्रेस को रास नहीं आ रहा है। इसके चलते गहलोत और सचिन गुट आमने-सामने हैं। गहलोत समर्थक इसमें पायलट गुट के विधायक वेद प्रकाश सोलंकी को जिम्मेदार मान रहे हैं। जिला प्रमुख चुनाव में हार की रिपोर्ट कांग्रेस हाईकमान ने भी मांग ली थी, जिसे बंद लिफाफे में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से दिल्ली भेज दिया गया है। इस रिपोर्ट में संभवतः वेद प्रकाश सोलंकी को ही जिम्मेदार ठहराया गया है।
विज्ञापन
मुझे फंसाने की हो रही है कोशिश: वेद प्रकाश सोलंकी
अब इस मामले में वेद प्रकाश सोलंकी ने जवाब देते हुए कहा कि पार्टी के अंदर ही मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है। मुझसे राजनीतिक बदला लेने के लिए फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की साजिशें कई महीनों से हो रही हैं, महिलाओं को मेरे पीछे लगा दिया गया है। कुछ महिलाओं द्वारा मुझे वीडियो भेजे जा रहे हैं और हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश की जा रही है। मैंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन