{"_id":"61c48b597b83840c6e361013","slug":"jaipur-woman-cloth-forcibly-removed-who-went-shopping-in-a-showroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर: शोरूम में खरीदारी करने गई महिला के जबरन उतरवाए कपड़े, चोरी का लगाया आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर: शोरूम में खरीदारी करने गई महिला के जबरन उतरवाए कपड़े, चोरी का लगाया आरोप
Thu, 23 Dec 2021 08:15 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 23 Dec 2021 08:15 PM IST
सार
महिला ने शोरूम मालिक और कर्मचारी के खिलाफ पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
शोरूम में महिला का अपमान
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के वर्ल्ड ट्रेड पार्क मॉल के शोरूम में कपड़े चोरी करने के आरोप में एक महिला के जबरन कपड़े उतरवाए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने शोरूम मालिक और कर्मचारी के खिलाफ पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, महिला 20 दिसंबर की शाम 7:45 बजे मॉल के एक शोरूम में गई थी। महिला कुछ ड्रेस ट्राई करने के लिए शोरूम के चेंजिंग रूम में गई। इसके बाद महिला अपनी पसंद की ड्रेस लेकर बाहर आ गई और कैश काउंटर पहुंची। उसी वक्त सेल्समैन ने महिला पर आरोप लगाया कि ट्रायल किए गए कपड़ों में एक आइटम कम है।
विज्ञापन
इस पर महिला ने शोरूम कर्मचारी को अपना बैग दिखाया और सामान भी चेक करवाया। जब बैग में कुछ नहीं मिला तो सेल्समैन ने शो रूम के अन्य स्टाफ और गार्ड को बुला लिया। महिला ने शोरूम मैनेजर को पूरी बात बताई लेकिन उसने एक नहीं सुनी और महिला गार्ड को बुलाकर कपड़े उतार कर तलाशी लेने को कहा। महिला गार्ड महिला को चेंजिंग रूम में ले गई और उसके सारे कपड़े उतरवाकर तलाशी ली। चेकिंग में कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
इस दौरान पीड़ित महिला रोती रही मगर किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। बाद में महिला एडिशनल कमिश्नर से मिली और शोरूम मालिक और कर्मचारी के खिलाफ जवाहर सर्किल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच जारी है।