फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur Woman Blackmail Private Photos Threat Marriage Proposals

जयपुर: युवती को ब्लैकमेल करने का आरोप, तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर तुड़वाए शादी के रिश्ते

Wed, 21 Oct 2026 03:58 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Wed, 21 Oct 2026 03:58 PM IST
सार

जयपुर में 26 वर्षीय युवती ने अपने पूर्व मित्र पर निजी तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने और उसकी शादी के रिश्ते तुड़वाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Jaipur Woman Blackmail Private Photos Threat Marriage Proposals
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर में 26 वर्षीय एक युवती ने अपने पूर्व मित्र के खिलाफ पुलिस में ब्लैकमेल करने, निजी तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी देने और शादी के रिश्ते तुड़वाने का मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


चार-पांच साल की दोस्ती टूटी, फिर शुरू हुई कथित प्रताड़ना
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थानाधिकारी के अनुसार, पीड़िता और आरोपी एक ही समाज से संबंध रखते हैं। इसी कारण दोनों के बीच पहले जान-पहचान हुई थी। बाद में यह जान-पहचान दोस्ती में बदल गई और दोनों के बीच करीब चार-पांच साल तक लगातार बातचीत और मिलना-जुलना होता रहा। वर्ष 2023 में दोनों के बीच अनबन होने से यह दोस्ती पूरी तरह टूट गई और बातचीत बंद हो गई।
विज्ञापन


निजी तस्वीरें इंटरनेट पर साझा करने की धमकी
दोस्ती समाप्त होने के बाद भी आरोपी ने युवती का पीछा नहीं छोड़ा। आरोप है कि आरोपी पिछले तीन साल से लगातार कॉल करके पीड़िता को धमका रहा है। वह पीड़िता की निजी तस्वीरों को इंटरनेट पर साझा करने की धमकी देकर दोबारा दोस्ती करने का दबाव बना रहा है। आरोपी कथित तौर पर ब्लैकमेल करके पीड़िता को फिर से संबंध रखने के लिए विवश कर रहा था। इस उत्पीड़न से परेशान होकर युवती ने आखिरकार पुलिस की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी की बात चलने पर लड़के वालों से संपर्क करने का आरोप
पीड़िता ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि जब भी उसके घरवाले उसकी शादी के लिए कहीं बात चलाते हैं, आरोपी लड़के वालों से संपर्क साध लेता है। वह उन्हें पीड़िता के बारे में गलत बातें बताकर और धमकाकर रिश्ता तुड़वा देता है। इस कथित ब्लैकमेलिंग और रिश्ते टूटने की वजह से पीड़िता और उसका परिवार बेहद परेशान था।


आखिरकार प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने मंगलवार शाम पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। थानाधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed