फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur Vidyut Vitran Nigam technician caught taking bribe of Rs 5,000 in Dausa

Dausa: पांच हजार की रिश्वत लेते जयपुर विद्युत वितरण निगम का टेक्नीशियन ट्रैप, ACB ने किया गिरफ्तार

Fri, 15 Sep 2023 07:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 15 Sep 2023 07:49 PM IST
सार

दौसा के लालसोट में 5000 रुपये रिश्वत लेते जयपुर विद्युत वितरण निगम के टेक्नीशियन को ACB ने गिरफ्तार किया है। घरेलू कनेक्शन की डीपी ट्रांसफर करने के एवज में मांग ले रहा था घूस।

विज्ञापन
Jaipur Vidyut Vitran Nigam technician caught taking bribe of Rs 5,000 in Dausa
एसीबी की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

घरेलू कनेक्शन की डीपी को ट्रांसफर करने के एवज में घूस के रुपये मांगने के मामले में जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के टेक्नीशियन लोकेश जांगिड़ को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों एसीबी ने लालसोट से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


एसीबी मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर दौसा इकाई ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए टेक्नीशियन-द्वितीय (लाइनमैन) कार्यालय सहायक अभियंता, जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, लालसोट, जिला दौसा लोकेश जांगिड़ को परिवादी से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। घरेलू डीपी कनेक्शन को बदलने की एवज में लोकेश जांगिड़ रिश्वत मांग रहा था।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी दौसा को परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसके घरेलू कनेक्शन की डीपी को ट्रांसफर करने की एवज में लोकेश जांगिड़ टेक्नीशियन-द्वितीय (लाइनमैन) कार्यालय सहायक अभियंता जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, लालसोट, जिला दौसा द्वारा 11 हजार रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर एसीबी भरतपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस कालूराम रावत के निर्देशन में एसीबी की दौसा इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार शर्मा ने शिकायत का सत्यापन किया। आज पुलिस निरीक्षक नवल किशोर ने टीम सहित ट्रैप कार्रवाई करते हुए लोकेश जांगिड़ पुत्र रामजीलाल निवासी ग्राम गोल्या, तहसील लालसोट, (लाइनमैन) कार्यालय सहायक अभियंता, जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड लालसोट, जिला दौसा को परिवादी से पांच हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी टेक्नीशियन -द्वितीय (लाइनमैन) द्वारा शिकायत के सत्यापन के दौरान ही परिवादी से छह हजार रुपये की रिश्वत राशि वसूल कर ली थी।


एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस कालूराम रावत के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के के तहत मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed