फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur Shiprapath police station Policemens poured petrol on constable private part

Rajasthan: पुलिसकर्मियों ने 50 साल के कांस्टेबल के प्राइवेट पार्ट में डाला पेट्रोल, शराब पीकर खेल रहे थे होली

Thu, 09 Mar 2023 08:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 09 Mar 2023 08:58 PM IST
सार

ये हैरान करने वाला मामला जयपुर के शिप्रापथ थाने का है। ये कमिश्नरेट के नंबर वन थाने का अवॉर्ड भी जीत चुका है। पीड़ित कांस्टेबल किशन सिंह ने सीनियर आधिकारियों से मामले की शिकायत की है। किशन के प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डालने के कारण तबीयत बिगड़ भी बिगड़ गई थी, हालांकि उनकी हालत सही बताई जा रही है। 

विज्ञापन
Jaipur Shiprapath police station Policemens poured petrol on constable private part
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अब तक आपने लोगों को रंग, गुलाल और कीचड़ से होली खेलते सुना और देखा होगा, लेकिन राजस्थान के जयपुर जिले में पेट्रोल से होली खलने का मामला सामने आया है। यह हैरान करने वाला काम किया है नशे में धुत कुछ पुलिसकर्मियों ने, उन्होंने थाने में तैनात एक कांस्टेबल के प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाल दिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। आनन-फानन में कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, फिलहाल उसकी हालत ठीक है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये मामला जयपुर के शिप्रापथ थाने का है। कमिश्नरेट के नंबर वन थाने का अवॉर्ड भी जीत चुका है। यहां पदस्थ  50 साल के चेतक ड्राइवर कांस्टेबल किशन सिंह ने सीनियर आधिकारियों से मामले की शिकायत की है। शिकायत के अनुसार कांस्टेबल सवाई, छोटू और रोशन होली खेल रहे थे। इस दौरान वह शराब के नशे में थे, रंग से होली खेलते हुए तीनों ने किशन सिंह के प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल की बोतल उड़ेल दी। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। 
विज्ञापन


पीड़ित कांस्टेबल किशन ने इस मामले की शिकायत सीनियर अधिकारियों कर न्याय की मांग की है। अधिकारियों को दिए शिकायती आवेदन में किशन ने लिखा- हमारे थाने में ऐसे लोग हैं, जो पेट्रोल से होली खेलते हैं, जो खौफनाक कृत्य मेरे साथ किया गया है, वह गंभीर अनुशासनहीनता है। 50 साल की उम्र में मेरे साथ जो किया गया है इससे मेरे स्वाभिमान को ठेस पहुंची है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए इस अशोभनीय कृत्य को लेकर आला अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद से थाने में हड़कंप मचा हुआ है। अब देखना ये है कि दोषी कांस्टेबलों के खिलाफ कब और क्या कार्रवाई होती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed