फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur: set fire rape victim alive, 70 percent body sorched daughter also succumbs to flames

जयपुर में दिवाली की रात दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाया, बचाने आई बेटी भी लपटों में घिरी

Mon, 16 Nov 2020 03:24 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 16 Nov 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
Jaipur: set fire rape victim alive, 70 percent body sorched daughter also succumbs to flames
सांकेतिक तस्वीर

राजस्थान में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों में कमी होती नजर नहीं आ रही है। राजधानी जयपुर में दिवाली की रात एक दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता पर पेट्रोल छिड़क कर उसे आग के हवाले कर दिया। पीड़िता के शरीर का 70 फीसदी हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है। अस्पताल में वह जीवन व मौत से जंग लड़ रही है। 

विज्ञापन


पूजा कर रही पीड़िता पर डाला पेट्रोल
बताया गया है कि दिवाली की रात गुस्से में आरोपी पीड़िता के घर पहुंचा और उसने पूजा कर रही पीड़िता पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। मां को जलता देख नाबालिग बेटी उसे बचाने के लिए आगे आई, लेकिन आग की लपटों की चपेट में आकर वह भी बुरी तरह झुलस गई। 
विज्ञापन

वारदात स्थल पर पहुंची पुलिस ने महिला और बालिका को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं, आरोपी को भी गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया, क्योंकि पीड़िता को जलाने के दौरान उसका हाथ भी झुलस गया था। पुलिस ने बताया है कि इस मामले में मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल में दर्ज कराया था केस
मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ अप्रैल महीने में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पुलिस में मामला दर्ज करवाने के बाद से ही आरोपी उसे और उसके परिजनों को धमकी दे रहा था। 


पुलिस पर लापरवाही का आरोप
पीड़िता ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उसने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया, जिस कारण उसके हौसले बुलंद थे और उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की तफ्दीश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed