फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur police PCR alleged of eve teasing angry people demanded apology from police

भाई के साथ जा रही थी बहन तो पुलिस वालों ने की गलत बात, पब्लिक का फूटा गुस्सा

Fri, 13 Apr 2018 05:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Fri, 13 Apr 2018 05:50 PM IST
विज्ञापन
Jaipur police PCR alleged of eve teasing angry people demanded apology from police
प्रतीकात्मक तस्वीर
महिला सुरक्षा आज के ज्वलंत सवालों में शुमार है। मनचलों में कानून का डर पैदा करने के लिए पुलिस की गश्ती गाड़ियां शहर में घूमती हैं और कई बार चौराहों पर भी खड़ी नजर आती हैं। लेकिन राजस्थान की राजधानी जयपुर में पुलिस पर ही अशालीन व्यवहार करने का आरोप लग रहा है। 
विज्ञापन


जयपुर में गुरुवार शाम बरकत नगर के किसान मार्ग में पेश आई इस घटना में बरकत नगर में रहनेवाले युवक हेमंत का आरोप है कि, जब वह अपनी बहन को कोचिंग सेंटर से घर छोड़कर कहीं जा रहा था तो पुलिस ने उसपर अमर्यादित टिप्पणी की। हेमंत के मुताबिक सड़क पर जाम लगा हुआ था। वहां खड़ी बजाजनगर थाने की गश्ती गाड़ी चेतक में सवार दो पुलिसकर्मियों ने उसको आवाज देकर कहा, 'डबल गया था सिंगल आ रहा है और छोड़ आया क्या।' 
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों की इस छींटाकशी से आहत हेमंत ने उनसे कहा कि वह मेरी बहन थी, आप कहना क्या चाहते हैं? इसके बाद पुलिसकर्मी गाड़ी से बाहर निकले और हेमंत के साथ कहासुनी हुई। पुलिसवालों के हावी होने पर हेमंत ने अपने परिचितों को बुला लिया। वहां पहुंचे लोगों ने पुलिस की अभद्र भाषा पर ऐतराज जताया और पुलिस से माफी मांगने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने भी बजाजनगर थाने से अतिरिक्त पुलिस बल को बुला लिया। जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर वहां मौजूद लोगों को भगाया और चार युवकों को शांति भंग करने के आरोप में पकड़कर थाने ले गई। वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया जो वायरल हो रहा है। 


वहीं आरोपी पुलिसकर्मियों ने अपनी सफाई में कहा है कि उन्होंने हेमंत को बाइक हटाने के लिए कहा था। थाने के सब इंस्पेक्टर हुसैन अली के मुताबिक बरकत नगर में पुलिस की चेतक गश्त पर थी। सड़क पर खड़ी बाइक से वहां जाम लग रहा था। पुलिस ने उस युवक से बाइक हटाने को कहा तो वह अभद्रता करने लगा था। ऐसे में पुलिस ने शांतिभंग करने के आरोप में चार युवकों को थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed