फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur police arrested Accused for killing live-in partner he broke ribs after beating and then raped

Jaipur: लिवइन पार्टनर की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीट-पीट कर पसलियां तोड़ीं फिर किया था दुष्कर्म

Wed, 03 May 2023 07:44 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 03 May 2023 07:44 PM IST
सार

आवेदन में महिला ने बताया था कि मेरी बेटी 2 साल से नजलु नाम के युवक के साथ रह रही थी। नजलु मेरी बेटी के साथ मारपीट करता था और 30 अप्रैल को मारपीट के कारण मेरी बिटिया की तबीयत नाजुक हो गई, जिसे नजलु ने जयपुरिया अस्पताल में भर्ती करवाया और उसकी मृत्यु की सूचना देकर अस्पताल से भाग गया।

विज्ञापन
Jaipur police arrested Accused for killing live-in partner he broke ribs after beating and then raped
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जयपुर जिला ईस्ट पुलिस ने बुधवार को एक हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने युवती की हत्या के आरोप में लिवइन पार्टनर नजलु को गिरफ्तार किया है। डीसीपी ईस्ट ज्ञान चंद यादव ने बताया कि 1 मई को मृतका की मां ने मालपुरा गेट थाने में शिकायती आवेदन दिया था।

विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती करवाकर भाग गया था आरोपी
आवेदन में महिला ने बताया था कि मेरी बेटी 2 साल से नजलु नाम के युवक के साथ रह रही थी। नजलु मेरी बेटी के साथ मारपीट करता था और 30 अप्रैल को मारपीट के कारण मेरी बिटिया की तबीयत नाजुक हो गई, जिसे नजलु ने जयपुरिया अस्पताल में भर्ती करवाया और उसकी मृत्यु की सूचना देकर अस्पताल से भाग गया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

जंगल में की मारपीट
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि मृतका अन्य लोगों से भी बात करती थी। इसलिए उसने जंगल में पीड़िता के साथ मारपीट की, इतना पीटा की पीड़िता की पसलियां भी टूट गई। जब उसने विनती की तो आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसे एक निजी अस्पताल लेकर गया, जहां से उसे जयपुरिया अस्पताल भेज दिया गया, जहां से आरोपी भाग गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ पहले भी केस दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed