फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   jaipur metro security guard is not working

'जयपुर मेट्रो' की सुरक्षाव्यवस्था हुई रामभरोसे

Wed, 05 Dec 2012 02:23 PM IST
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
जयपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 05 Dec 2012 02:23 PM IST
विज्ञापन
jaipur metro security guard is not working

'जयपुर मेट्रो' में सुरक्षा व्यवस्था रामभरोसे हो गई है। मेट्रो प्रोजेक्ट के सुरक्षाकर्मियों को वेतन न मिलने से उन्होंने काम छोड़ दिया है। करोड़ों के इस प्रोजेक्ट की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों को पिछले तीन महिनों से वेतन नहीं दिया गया है। इसके चलते मानसरोवर डीपो और स्टेशन की सुरक्षा में लगे कर्मियों ने अघोषित तौर पर काम छोड़ दिया है।

विज्ञापन


एक स्थानीय हिंदी दैनिक के अनुसार मानसरोवर डीपो और स्टेशन की सुरक्षा में लगे 'योजित ग्रुप सिक्योरिटी सर्विस' के लगभग 40 सिक्योरिटी गार्ड पिछले तीन महिने से अपने वेतन की मांग कर रहे हैं। उन्होंने सुरक्षा छोड़ दी है। लेकिन उनकी जगह किसी अन्य को यह काम नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


इस कारण निमार्णाधीन जगह से आने जाने वालों के लिए भी खतरा बना हुआ है। इस संबंध में जयपुर मेट्रो प्रोजेक्ट के निदेशक सुरक्षा की अनदेखी से इंकार रहे हैं। उनका कहना है कि मानसरोवर में इस तरह की समस्या चल रही है, लेकिन सुरक्षा में कोई दिक्कत नहीं है। ऐसी स्थिति होने पर उन्होंने मामले को स्वयं देखने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed