फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur market closed over fear of raids

व्यापारियों ने छापे के डर से जयपुर में किए बाजार बंद

Sat, 12 Nov 2016 04:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर 
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर  Updated Sat, 12 Nov 2016 04:09 PM IST
विज्ञापन
Jaipur market closed over fear of raids

देश में पुराने पांच सौ और हजार के नोटों को खपाने के लिए पुरानी तारीखों में बिल बनाने व दूसरे के काले धन को सफेद बनाने की तरकीबों को अंजाम देने वाले व्यापारियों ने जयपुर में अचानक अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। आयकर एवं अन्य विभागों के छापे पड़ने की अफवाह से जयपुर के जौहरी बाजार से लेकर लगभग सभी बाजार दोपहर को एकाएक बंद होने लगे। हालांकि विभागों ने कहीं भी छापा पड़ने की पुष्टि नहीं की।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जयपुर में ही नहीं अजमेर सहित विभिन्न जिलों में जौहरियों एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान विक्रेताओं सहित लगभग सभी ने प्रतिष्ठान बंद किए। कई लोग काले धन को खपाने के लिए सोना खरीदने में जुटे हैं, तो इलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य उत्पादों के विक्रेता पिछली तारीखों में बिल बना रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि जयपुर में कल्याणजी ज्वैलर्स तथा अजमेर में आरआर ज्वैलर्स व मणिरत्नम के यहां सर्वे की कार्रवाई शुरू हुई। 
विज्ञापन


इसके बाद कुछ ज्वैलर्स पर भी जांच शुरू की गई और इस बीच ये बात विभिन्न बाजारों में फैल गई। व्यापार संघ के अध्यक्षों ने कहा कि बाजार बंद हो गए लेकिन कारणों के बारे में जानकारी नहीं है। वहीं, आयकर एवं अन्य विभागों ने छापे की कार्रवाई की पुष्टि नहीं की। बाजारों में आठ नवंबर की रात से ही घरों में अधिक नकदी रखने वाले लोग बाजारों में खरीददारी में जुट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed