फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur: man raping woman on pretext of marriage

जयपुरः चार साल तक महिला का बलात्कार करता रहा कुख्यात

Sun, 15 Nov 2015 01:26 PM IST
Updated Sun, 15 Nov 2015 01:26 PM IST
विज्ञापन
Jaipur: man raping woman on pretext of marriage

राजस्थान के जयपुर में एक कुख्यात बदमाश चार साल तक एक महिला का बलात्कार करता रहा। बताया जाता है कि आरोपी पूर्व में दो बार विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुका है, उसके खौफ के कारण कोई भी उसके खिलाफ मुंह खोलने को तैयार नहीं होता है।

विज्ञापन


महिला के अनुसार आरोपी ने उसका बलात्कार किया और फिर शादी का झांसा देकर लगातार उसका यौन शोषण करता रहा।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार पीड़िता पढ़ाई करने के लिए जयपुर आई थी, जहां उसका आरोपी से संपर्क हुआ। 28 साल की पीड़िता ने बताया कि साल 2009 में वह पढ़ाई के लिए मोहाना से जयपुर आई थी।

विज्ञापन

पीड़िता की थी आरोपी से पुरानी जान पहचान

Jaipur: man raping woman on pretext of marriage

आरोपी रामराज गुर्जर (37) भोपारा के महुआ क्षेत्र के कृष्‍णा नगर में अपने परिवार के साथ रहता है उसकी पीड़िता से पहले से ही जान पहचान थी। इसलिए वह जयपुर आने पर उसके घर में ही रहने लगी।

एक दिन आरोपी ने मौका पाकर उसका बलात्कार कर दिया। इसके बाद वह लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। पीड़िता ने शिकायत करने की बात कही तो उसने उसे शादी का वादा कर उससे संबंध बनाने जारी रखे।

पिछले चार साल से वह उससे संबंध बनाए हुआ था। रामराज के रवैये से तंग आकर पीड़िता ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गुडगांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed