फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur man held for bid to buy wine with photocopy note

दो हजार के फोटोकॉपी नोट से शराब खरीदते पकड़ा गया अधेड़

Wed, 16 Nov 2016 12:42 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला /दिल्ली
टीम डिजीटल/ अमर उजाला /दिल्ली Updated Wed, 16 Nov 2016 12:42 PM IST
विज्ञापन
Jaipur man held for bid to buy wine with photocopy note

राजस्थान के झुंझुनुं जिले में एक 60 वर्षीय व्यक्ति को 2000 के फोटोकॉपी नोट से शराब खरीदते पकड़ा गया। पकड़े जाने के बाद उसने बताया कि ये नोट किसी और ने दिए थे और बोला था कि मेरे लिए शराब ले आओ। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम करीब सात बजे लालसिंह नाम का व्यक्ति मार्केट में संचालित शराब की दुकान पर पहुंचा और उसने शराब विक्रेता को जेब से कागज के नकली नोट निकालकर दिए और बदले में शराब की बोतल मांगी। जब शराब विक्रेता ने छुट्टे रुपए नहीं होने की बात कही तो वह अड़ गया। इस बीच पड़ोस की दुकान का सेल्समैन वहां आ गया। शक होने पर उसने लालसिंह द्वारा जबरन दिए जा रहे कागज पर स्केन किए हुए नोट को हाथ में लेकर देखा तो उसके नकली होने का पता चला।
विज्ञापन


 शराब विक्रेता ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसके पास दो हजार के नए नोट को स्केन किये हुए हूबहू कटिंग-कलर वाले कागज के चार नकली नोट भी मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed