{"_id":"582c067e4f1c1b57368ff657","slug":"jaipur-man-held-for-bid-to-buy-wine-with-photocopy-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हजार के फोटोकॉपी नोट से शराब खरीदते पकड़ा गया अधेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हजार के फोटोकॉपी नोट से शराब खरीदते पकड़ा गया अधेड़
टीम डिजीटल/ अमर उजाला /दिल्ली
Updated Wed, 16 Nov 2016 12:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के झुंझुनुं जिले में एक 60 वर्षीय व्यक्ति को 2000 के फोटोकॉपी नोट से शराब खरीदते पकड़ा गया। पकड़े जाने के बाद उसने बताया कि ये नोट किसी और ने दिए थे और बोला था कि मेरे लिए शराब ले आओ। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम करीब सात बजे लालसिंह नाम का व्यक्ति मार्केट में संचालित शराब की दुकान पर पहुंचा और उसने शराब विक्रेता को जेब से कागज के नकली नोट निकालकर दिए और बदले में शराब की बोतल मांगी। जब शराब विक्रेता ने छुट्टे रुपए नहीं होने की बात कही तो वह अड़ गया। इस बीच पड़ोस की दुकान का सेल्समैन वहां आ गया। शक होने पर उसने लालसिंह द्वारा जबरन दिए जा रहे कागज पर स्केन किए हुए नोट को हाथ में लेकर देखा तो उसके नकली होने का पता चला।
विज्ञापन
शराब विक्रेता ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसके पास दो हजार के नए नोट को स्केन किये हुए हूबहू कटिंग-कलर वाले कागज के चार नकली नोट भी मिले।
विज्ञापन