{"_id":"615880648ebc3e289c746e61","slug":"jaipur-kinnar-allegedly-kidnapped-and-harassed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर: किन्नर ने लगाया अपहरण का आरोप, कहा- अश्लील हरकतें कीं और नग्न कर घुमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर: किन्नर ने लगाया अपहरण का आरोप, कहा- अश्लील हरकतें कीं और नग्न कर घुमाया
Sat, 02 Oct 2021 09:23 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 02 Oct 2021 09:23 PM IST
सार
साथी किन्नरों पर आरोप है कि मारपीट कर किन्नर के साथ अश्लील हरकतें की गईं और पूरे घटनाक्रम का वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर में एक किन्नर का अपहरण कर उसके साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। इस विवाद में किन्नर के बाल भी मुंडवा दिए गए। ये विवाद 50 गांवों के इलाके में बधाई के पैसे को लेकर था। पीड़ित किन्नर का विवाद उसी के साथी किन्नरों से चल रहा था। किन्नर का अपहरण कर उसके साथी कुचामन ले गए और उसके बाल कटा कर गंजा कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि मारपीट कर उसके साथ अश्लील हरकतें की गईं और पूरे घटनाक्रम का वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर दिया। पीड़ित किन्नर ने जयपुर के विद्याधर नगर थाने में मामला दर्ज कराया है। किन्नर ने श्रीमाधोपुर के थानाधिकारी पर आरोप लगाए हैं। वीडियो सामने आने पर पीड़ित किन्नर ने शुक्रवार को सबके सामने अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विद्याधर नगर की रहने वाली किन्नर ने बताया कि वह कुचामन की रहने वाली काजू बाई की चेली थी। गुरू ने उसे सीकर के 50 गांवों की जागीर दी थी। वह गांवों से बधाई लेकर गुरू काजू बाई को देती थी। इसे लेकर उसका विवाद अन्य किन्नरों से हो गया। तब किन्नर राजकुमारी, पूजा बाई, काजू बाई और तीन अन्य ने 25 जुलाई को उसका अपहरण कर लिया। कमरे में बंद कर उसके हाथ-पैर बांध दिए। उसके साथ मारपीट और अश्लील हरकतें की गईं और पेशाब पिलाया गया। उसका वीडियो बनाकर इंटरनेट पर अपलोड कर दिया गया। उसके कपड़े भी फाड़ डाले और नग्न कर घुमाया।
विज्ञापन