फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   jaipur development authority Deputy commissioner caught taking bribe in Rajasthan

राजस्थान: रिश्वतखोर डिप्टी कमिश्नर हंसते हुए बोली- कोई मंदिर में प्रसाद चढ़ाने आए तो मना नहीं कर सकते

Tue, 08 Feb 2022 11:42 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 08 Feb 2022 11:42 AM IST
सार

जयपुर विकास प्राधिकरण रिश्वतखोरों का अड्डा बना हुआ था, यहां काम के लिए फाइल आने के बाद कितने रुपए लिए जाने हैं, डिप्टी कमिश्नर सहित चार अन्य आरोपी पहले तय कर लेते थे। एसीबी ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
 

विज्ञापन
jaipur development authority Deputy commissioner caught taking bribe in Rajasthan
इस तरह मुस्कराती रही गिरफ्तार डिप्टी कमिश्नर ममता यादव। - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) में 9.5 लाख रुपए की रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने डिप्टी कमिश्नर सहित पांच लोगों को घूस लेने और मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार डिप्टी कमिश्नर ने घूस लेने के सवाल पर कहा कि कोई मंदिर में प्रसाद चढ़ाने आता है तो मना नहीं कर सकते हैं। 

विज्ञापन


हैरानी की बात तो यह भी है कि एसीबी की कार्रवाई के दौरान महिला अधिकारी हंस रही थी। रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने का कोई मलाल उसके चेहरे पर नजर नहीं आ रहा था। एसीबी की टीम ने सबसे पहले एक लाख दस हजार रुपए लेते जेईएन और एएओ को पकड़ा, बाद में डिप्टी कमिश्नर ममता यादव सहित तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ये सभी मिलकर तय करते थे कि किस काम के कितने रुपए लेने हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 10 दिन पहले सिद्वार्थ नगर निवासी परिवादी ने एसीबी में एक शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि उसके और दोस्त के चार प्लॉट के पट्टे देने के लिए डिप्टी कमिश्नर ममता यादव 6.5 लाख और जेईएन श्याम मालू तीन लाख रुपए मांग रहे हैं। इसके बाद एसीबी ने मामले की जांच शुरू की और सोमवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed