फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur bomb blast case victim families filed SLP in Supreme Court

जयपुर बम ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की SLP, BJP नेता राठौड़ और चतुर्वेदी रहे मौजूद

Thu, 13 Apr 2023 10:14 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 13 Apr 2023 10:14 PM IST
सार

जयपुर बम ब्लास्ट 2008 मामले में हाईकोर्ट से आरोपियों को बरी किए जाने के में राज्य सरकार द्वारा अभी तक सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर नहीं की गई। पीड़ित परिवारों के सदस्य राजेश्वरी देवी पत्नी मृतक ताराचंद और अभिनव तिवाड़ी पुत्र मृतक मुकेश तिवाड़ी ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की।

विज्ञापन
Jaipur bomb blast case victim families filed SLP in Supreme Court
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देशानुसार पीड़िता परिवारों को भारतीय जनता पार्टी द्वारा क़ानून सहायता उपलब्ध करवाई।सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करते समय याचिकाकर्ताओं के साथ नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ मौजूद रहे।

विज्ञापन


बम ब्लास्ट पीड़ितों की हमदर्द बन रही बीजेपी
बीजेपी लगातार जयपुर बम ब्लास्ट के दोषियों के बरी हो जाने के मुद्दे को सियासी तूल दिए हुए हैं । एक दिन पहले ही जयपुर के रामलीला मैदान में भाजपा ने जयपुर बम ब्लास्ट पीड़ितों के परिवारों के साथ एक बड़ा सम्मेलन किया था। मीडिया से बातचीत में भी नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले में रणनीति बनाई है । अगर बम ब्लास्ट पीड़ित परिवार के लोग कहते हैं ,तो सुप्रीम कोर्ट में बीजेपी बड़े से बड़ा वकील खड़ा करेगी। बीजेपी इस मामले में पीड़ित परिवारों के साथ है।
विज्ञापन




नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने गुरुवार को दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की है। उनकी ओर से इसे शिष्टाचार मुलाकात बताते हुए शाह का मार्गदर्शन प्राप्त करना बताया गया है। साथ ही नेता प्रतिपक्ष का दायित्व सौंपे जाने पर हार्दिक आभार और अभिनंदन व्यक्त किया है। लेकिन सूत्र बताते हैं कि जयपुर बम ब्लास्ट मामले में दोषियों के बरी होने और सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने के मुद्दे पर भी राजेन्द्र राठौड़ ने अमित शाह से मंत्रणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed