{"_id":"63afbc67a8b0ad046e319429","slug":"jahajpur-mla-tussled-in-bhilwara-he-went-with-mp-kirodi-lal-meena","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: कार्यकर्ता के घर चाय पीने गए जहाजपुर विधायक से धक्का-मुक्की, गोपीचंद बोले-कोई खास बात नहीं है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: कार्यकर्ता के घर चाय पीने गए जहाजपुर विधायक से धक्का-मुक्की, गोपीचंद बोले-कोई खास बात नहीं है
Sat, 31 Dec 2022 10:14 AM IST
रोमा रागिनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: रोमा रागिनी
Updated Sat, 31 Dec 2022 10:14 AM IST
सार
जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा सांसद किरोड़ी मीणा के साथ एक कार्यकर्ता के घर गए थे। इसी दौरान एक कार्यकर्ता ने उन्हें घर में जाने से रोक दिया और धक्का-मुक्की की।
विज्ञापन
विधायक से धक्का-मुक्की
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा गहलोत सरकार की नाकामी गिनाने के लिए जन आक्रोश रैली कर रही है। इसी रैली में शुक्रवार को हंगामा हो गया। जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा से साथ कुछ कार्यकर्ताओं ने धक्का मुक्की कर दी।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शुक्रवार को भाजपा की आक्रोश सभा के बाद डॉ. किरोड़ी मीणा जहाजपुर में भाजपा कार्यकर्ता पृथ्वीराज के यहां पर चाय पीने के लिए गए थे। सांसद किरोड़ी के साथ जहाजपुर विधायक भी गोपीचंद मीणा भी साथ थे। इसी दौरान किरोड़ी मीणा घर के अंदर चले गए लेकिन कार्यकर्ताओं ने विधायक गोपीचंद को रोक लिया। विधायक अंदर जाने की कोशिश करने लगे तो एक कार्यकर्ता ने विधायक से धक्का-मुक्की कर दी। इस दौरान विधायक मीणा के साथ जहाजपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामकुवार मीणा भी थे। इसके बाद मौके पर हंगामा हो गया। भाजपा दो गुटों में बंटी नजर आई।
विज्ञापन
इस मामले में विधायक गोपीचंद मीणा ने कहा कि कोई खास बात नहीं है। मैं पृथ्वीराज ने घर चाय पीने गया था तो एक कार्यकर्ता ने जाने से मुझे रोक दिया। मैंने कहा कि मुझे किरोड़ी मीणा ने बुलाया है। तब एक कार्यकर्ता ने धक्का मुक्की कर दी।
विज्ञापन