{"_id":"643833817b4f8f318f0bb297","slug":"iti-pass-fake-currency-mastermind-arrested-in-udaipur-spent-rs-10-lakh-in-the-market-in-a-year-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: उदयपुर में ITI पास निकला नकली करेंसी का मास्टरमाइंड, सालभर में बाजार में खपाए 10 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: उदयपुर में ITI पास निकला नकली करेंसी का मास्टरमाइंड, सालभर में बाजार में खपाए 10 लाख रुपये
Thu, 13 Apr 2023 10:23 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 13 Apr 2023 10:23 PM IST
सार
उदयपुर में 8 अप्रैल को सुखेर पुलिस द्वारा पकड़े गए 64500 के नकली नोट मामले में थाना सूरजपोल पुलिस की टीम द्वारा नकली नोट तैयार करने के मास्टरमाइंड प्रतापगढ़ के इंद्रा कॉलोनी निवासी गौरव कुमावत पुत्र समरथ मल को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 200, 500 और 2000 रुपये के नकली नोट तैयार करने के उपयोग में लिए गए उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी ने अब तक 10 लाख रुपए के नोट बाजार में उतारना स्वीकार किया है।एसपी विकास शर्मा ने बताया कि 8 अप्रैल को सुखेर थानाधिकारी संजय शर्मा द्वारा 500-500 के रूप में 64500 रुपये की भारतीय नकली नोट बरामद कर मध्यप्रदेश के मंदसौर निवासी चेतन भावसार को गिरफ्तार किया था। मामले का अग्रिम अनुसंधान थाना सूरजपोल पुलिस द्वारा किया जा रहा था। अनुसंधान अधिकारी एसआई वीरम सिंह मय टीम द्वारा अब नकली नोट तैयार करने के मास्टरमाइंड गौरव कुमावत को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
200, 500 और 2000 रुपये के नकली नोट तैयार किए
पुलिस की टीम ने आरोपी के मकान से 200, 500 और 2000 रुपये के नकली नोट तैयार करने के लिए उपयोग में लिए जा रहे इलेक्ट्रॉनिक संसाधन लैपटॉप, टेबलेट, कलर प्रिंटर, डाटा केबल, पेन ड्राइव आदि बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने अब तक 10 लाख रुपयों के भारतीय जाली नोट तैयार कर बाजार में प्रचलित करना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
ITI पास है आरोपी गौरव कुमावत
आरोपी गौरव कुमावत ने आईटीआई कर रखी है। 2 साल से अपने साथियों के साथ मिलकर यूट्यूब से नकली नोट बनाने का तरीका सीख रहा था। करीब 1 साल से नकली नोट बनाकर खुद और अपने गैंग के सदस्यों के माध्यम से भारत के अलग-अलग राज्यों में इन नोटों को प्रचलित कर अपने शौक और मौज पूरा कर रहा था। असली नोट प्राप्त कर दोगुनी राशि के नकली नोट अपने गैंग के मार्फत विश्वसनीय व्यक्तियों को बाजार में खपाने के लिए देता था।
विज्ञापन
आरोपी को कोर्ट में पेश कर ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा
अनुसंधान के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। इस कार्रवाई में एसपी प्रतापगढ़, सीओ प्रतापगढ़ और एसएचओ कोतवाली की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।