{"_id":"640b61a4fd78c76dbe0bbbb3","slug":"it-raid-on-sriganganagar-big-jeweler-sushil-agarwal-and-his-associates-in-rajasthan-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: श्रीगंगानगर के बड़े ज्वेलर और उनके सहयोगियों के यहां आईटी का छापा, मिल सकता है करोड़ों की काला धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: श्रीगंगानगर के बड़े ज्वेलर और उनके सहयोगियों के यहां आईटी का छापा, मिल सकता है करोड़ों की काला धन
Fri, 10 Mar 2023 10:28 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 10 Mar 2023 10:28 PM IST
सार
श्रीगंगानगर के बड़े ज्वेलर सुशील अग्रवाल और उनके सहयोगियों के दस ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापा मारा। टैक्स चोरी की सूचना पर ये कार्रवाई की गई है। छापामार कार्रवाई के दो से तीन दिन तक चलने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इनकम टैक्स की टीम ने शुक्रवार को श्रीगंगानगर के प्रमुख ज्वेलर, आढ़तिया उनके रिश्तेदारों और सहयोगियों के करीब 10 ठिकानों पर छापा मारा। यह कार्रवाई जयपुर से श्रीगंगानगर पहुंची आईटी टीम स्थानीय आयकर अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से कर रही है।
विज्ञापन
छापेमारी का निशाना बने ज्वेलर और आढ़तिया के खिलाफ आयकर चोरी की सूचना काफी समय से विभाग के पास पहुंच रही थी। सूचनाओं के प्राथमिक जांच में सही पाए जाने के बाद विभाग ने छापेमारी की शुरुआत की है। आईटी विभाग की ये कार्रवाई के 2 से 3 दिन तक चलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक आयकर छापे की कार्रवाई श्रीगंगानगर के सुशील अग्रवाल और उनके कारोबारी, सहयोगियों और रिश्तेदारों के यहां हो रही है। शहर के प्रमुख ज्वेलर के ठिकानों और कृषि उपज मंडी में छापेमारी की कार्रवाई की खबर जंगल की आग की तरह फैली और सोने चांदी के कारोबारियों, जौहरियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि छापेमारी का निशाना बने करदाता धन के कैश में लेनदेन और प्रॉपर्टी में निवेश से भी जुड़े हैं। आईटी की कार्रवाई में करोड़ों की काली कमाई उजागर होने की उम्मीद है।