फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Israeli youth dies in Ajmer after chest pain heart attack Israel Palestine Tension

Rajasthan: हमास के हमले से परेशान इस्राइली की अजमेर में मौत, यहूदी धर्मस्थल गया, सीने में दर्द के बाद दम तोड़ा

Sun, 08 Oct 2023 10:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 08 Oct 2023 10:02 PM IST
सार

Israel: इस्राइल से भारत घूमने आए 39 साल के चेन येजेकेल की अजमेर में मौत हो गई। हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हमास के इस्राइल पर हमले के बाद से वह परेशान था। रविवार सुबह वह प्रार्थना करने के लिए अपने धर्म स्थल गया था। दोपहर में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Israeli youth dies in Ajmer after chest pain heart attack Israel Palestine Tension
हमले से परेशान युवक की हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुष्कर घूमने आए इस्राइल के युवक की रविवार को मौत हो गई। हमास के इस्राइल पर हमले के बाद से वह तनाव में था। सुबह 10 बजे वह यहूदी धर्मस्थल बेदखबाद में प्रार्थना करने के लिए गया। दोपहर को अपने दोस्तों के साथ पुष्कर के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचा। इस दौरान अचानक उसके सीने में दर्द होने लगा। उसके साथी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार इस्राइल के तेल अबिब में रहने रहने वाला 39 साल का चेन येजेकेल अपने दोस्तों के साथ भारत घूमने आया था। छह अक्तूबर को वह अपने साथियों के साथ पुष्कर पहुंचा था। उधर, हमास के इस्राइल पर हमला करने के बाद से वह तनाव में था। रविवार सुबह करीब 10 बजे चेन यहूदी धर्मस्थल बेदखबाद में प्रार्थना के लिए गया था। दोपहर को वह अपने साथियों के साथ एक रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचा था। यहां कुछ देर बाद उसके उसके सीने में दर्द शुरू हो गया। 

विज्ञापन

ये देखकर आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को कॉल कर बुलाया और उसके साथियों के साथ पुष्कर के राजकीय अस्पताल ले गए। जहां गंभीर हालत होने के कारण डॉक्टरों ने चेन येजेकेल को अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।    
विज्ञापन
विज्ञापन


साथियों ने की जान बचाने की कोशिश 
चेन येजेकेल की मौत के बाद उसके साथियों का रो-रोकर बुरा हाल है। चेन के सीने पर उसके साथियों ने उसे सीपीआर देकर बचाने की भी कोशिश की, लेकिन वह उसकी जान नहीं बचा सके। दोस्त को खोने के बाद सभी साथी परेशान हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद चेन के शव को इस्राइल भेजा जाएगा।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed