फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   interstate gang stealing by pouring itching powder on people Nagaur police arrested an accused

Rajasthan: खुजली पाउडर डालकर बैंक से रुपये निकालने वालों को बनाते थे निशाना, अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा

Sat, 14 Jan 2023 11:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 14 Jan 2023 11:16 PM IST
सार

नागौर जिले की परबतसर थाना पुलिस ने बैंक से रुपए निकालने वालों पर खुजली का पाउडर डालकर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर गिरोह के एक शातिर सदस्य आर सुनील उर्फ बाबू बोया (29 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
interstate gang stealing by pouring itching powder on people Nagaur police arrested an accused
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक के शिवमोगा ज़िले के भद्रावती का मूल निवासी आर.सुनील उर्फ बाबू बोया परबतसर थाना पुलिस के हत्थे आंध्र प्रदेश के मदनपल्ली से चढ़ा है। उससे कड़ी पूछताछ के बाद खुलासा होने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नागौर एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि 30 अक्टूबर को मंगलाना निवासी पीड़ित दामोदर प्रसाद पारीक ने परबतसर थाने में एक रिपोर्ट दी।

विज्ञापन


रिपोर्ट में बताया कि दोपहर 1:30 बजे उसने परबतसर पीएनबी बैंक से 2.80 लाख रुपए निकलवाए थे। बैंक से बाहर निकल कर रकम उसके साथी सुभाष और उसने हेलमेट में रख दी। थोड़ी दूर चलने पर उन्हें खुजली का एहसास हुआ तो वह मेडिकल स्टोर पर टैबलेट लेने रुक गए। खुजली मिटाने के लिए एंटी एलर्जिक दवा लेकर वह आराम करने वहीं रुक गए। इतनी देर में एक लड़का आया और साथी सुभाष को शर्ट पर चींटियां चलने की बात कही। पास ही नल पर हाथ मुंह धोने गए सुभाष का पीछा कर रहा वह लड़का रुपए लेकर भाग गया। 
विज्ञापन


अजमेर के ब्यावर और किशनगढ़ में भी ऐसी घटनाएं होने की सूचना मिली
रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर एएसपी गणेशाराम चौधरी और सीओ रविराज सिंह के सुपरविजन और थानाधिकारी विनोद कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी इन्वेस्टिगेशन और इन्फॉर्मेशन जुटाई। जांच के दौरान अजमेर के ब्यावर और किशनगढ़ में इसी तरह की घटना होने की सूचना मिलने पर उन घटनाओं के आरोपियों के नाम पते मालूम कर टीम चेन्नई पहुंची। जहां राष्ट्रीय साइबर ऐप में उनकी फोटो अपलोड कर जरूरी जानकारी हासिल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


2 महीने तक हैदराबाद, मुंबई, कर्नाटक सर्च, आंध्र प्रदेश में पकड़ा गया आरोपी
पुलिस ने इसके बाद हैदराबाद, मुंबई और कर्नाटक में टीम भेज कर आरोपियों की तलाश की। करीब 2 महीने तक राज्य से बाहर टीम सक्रिय रही और आरोपी का पता लगाने की भरसक कोशिश की। आखिरकार 10 जनवरी को आरोपी आर. सुनील को टीम ने आंध्र प्रदेश के मदनपल्ली से पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed