फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   International Camel Festival begins with heritage walk in Bikaner Hindi News

Bikaner News: हेरिटेज वॉक के साथ अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव शुरू, लोक कलाकारों के साथ नाचे विदेशी पर्यटक

Fri, 12 Jan 2024 04:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 12 Jan 2024 04:59 PM IST
सार

14 जनवरी तक चलने वाले इस तीन दिवसीय ऊंट उत्सव में ऊंट दौड़ के साथ घुड़दौड़, बीकानेर कार्निवल, हेरिटेज वॉक, क्लासिकल फॉर्म्स ऑफ आर्ट्स, सेलिब्रिटी नाइट और अग्नि नृत्य समेत स्थानीय कला और संस्कृति के रंगों से सराबोर कार्यक्रम देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन
International Camel Festival begins with heritage walk in Bikaner Hindi News
International Camel Festival - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर में अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव का आगाज आज हेरिटेज वॉक के साथ हो गया है। संभागीय आयुक्त उर्मिला राजौरिया ने हरी झंडी दिखाकर  रामपुरिया हवेली से हेरिटेज वॉक को रवाना किया। जिसका समापन बीकाजी की टेकरी पर हुआ। इस दौरान टेकरी पर रंगोली, मेहंदी और चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। हेरिटेज वॉक के दौरान स्थानीय लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से विदेशी पर्यटकों को भी थिरकने पर मजबूर कर दिया। हेरिटेज वॉक के दौरान बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, संभागीय आयुक्त उर्मिला राजौरिया, जिला कलेक्टर बीपी कलाल,रेंज आईजी ओमप्रकाश सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन


ये होंगे कार्यक्रम
14 जनवरी तक चलने वाले इस तीन दिवसीय ऊंट उत्सव में ऊंट दौड़ के साथ घुड़दौड़, बीकानेर कार्निवल, हेरिटेज वॉक, क्लासिकल फॉर्म्स ऑफ आर्ट्स, सेलिब्रिटी नाइट और अग्नि नृत्य समेत स्थानीय कला और संस्कृति के रंगों से सराबोर कार्यक्रम देखने को मिलेंगे। ऊंट उत्सव के पहले दिन लक्ष्मी निवास पैलेस से तीर्थम सर्किल तक दोपहर 2 बजे बीकानेर कार्निवल का आयोजन किया जाएगा। वहीं, शाम को धरणीधर ग्राउंड में क्लासिकल फॉर्म्स ऑफ आर्ट्स पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और लाफ्टर शो का आयोजन भी होगा। 13 जनवरी को ही एनआरसीसी में ऊंट दौड़, ऊंट श्रृंगार, ऊंट डांस तथा ऊंट फर कटिंग जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस दौरान हॉर्स रेस का आयोजन भी किया जाएगा। 13 जनवरी की शाम को ही डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में फोक नाइट, सॉयल्स का सन का आयोजन होगा, जिसमें विख्यात कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगीं। 
विज्ञापन


14 जनवरी को रायसर की सैंड ड्यून्स में सेलिब्रेटी नाइट सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अन्तर्राष्ट्रीय उंट उत्सव को देखने के लिए बड़ी संख्या में देसी-विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं और रंगारंग कार्यक्रमों का लुत्फ उठाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed