Rajasthan: एंबुलेंस में मरीज के स्थान पर था सवा करोड़ का मादक पदार्थ, साढ़े आठ क्विंटल डोडा चूरा पकड़ा
Rajasthan: जिले के रावतभाटा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक एंबुलेंस में भरा सवा करोड़ से अधिक कीमत का 850 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त किया। क्षेत्र में हो रही बरसात व घना जंगल होने के कारण आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में हॉस्पिटल रावतभाटा के पास लोकल स्पेशल एक्ट की कार्रवाई की जा रही थी। एएसपी रावतभाटा भगवतसिंह हिंगड के निर्देश पर वाहनों की जांच जारी थी। इसी दौरान एक एम्बुलेंस तेज गति से निकली, जिसका संदिग्ध लगने पर पीछा किया।
इस पर सरहद जावरा कला से आगे जंगल में चालक एंबुलेंस को रोड के किनारे छोड़कर भाग गया। एंबुलेंस की जांच की तो इसमें प्लास्टिक के 40 कट्टों में कुल 851.270 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा मिला। एंबुलेंस व अवैध डोडा चूरा को जब्त कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना रावतभाटा पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
मामले में अज्ञात आरोपित पुलिस के पीछा करने पर डोडा चूरा से भरी एंबुलेंस को रोड के किनारे पर छोड कर बरसात होने व घना जंगल होने से भाग गए। इसकी काफी तलाश की लेकिन जंगल में कहीं भी पता नहीं चल पाया। ऐसे में पुलिस तस्करी के आरोपियों को नामजद कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। पकड़े गए मादक पदार्थ का अनुमानित मूल्य करीब सवा करोड़ बताया गया है।