फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   INNOVATION Pilani student prepared unique glasses will alert the driver if he blinks while driving

INNOVATION: पिलानी की छात्रा ने तैयार किया अनोखा चश्मा, गाड़ी चलाते समय चालक को झपकी आई तो करेगा अलर्ट

Sun, 14 May 2023 07:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 14 May 2023 07:23 PM IST
सार

अक्सर खबरें आती है कि चालक को झपकी आने से सड़क हादसा हो गया। ऐसे हादसों को रोकने के लिए ही झुंझुनूं के पिलानी कस्बे की छात्रा ने एक चश्मे का मॉडल तैयार किया है। इसका इंस्पायर अवार्ड की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चयन हुआ है।

विज्ञापन
INNOVATION Pilani student prepared unique glasses will alert the driver if he blinks while driving
सड़क हादसे रोकने के लिए छात्र ने बनाया अनोखा चश्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञान अरबतकनीकी मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आयोजित इंस्पायर अवार्ड के तहत सीरी विधा मंदिर पिलानी की छात्रा कौशल कृष्णन ने आई ब्लींक सेंसर एंड ऑटोमेटिक ब्रेक सिस्टम नाम से मॉडल तैयार किया है। सीरी विद्या मंदिर स्कूल की विज्ञान विभागाध्यक्ष निर्मला कुमारी ने बताया कि 12 मई को चित्तौड़गढ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में कौशल कृष्णन शामिल होंगी।

विज्ञापन


ऐसे काम करता है चश्मा
कौशल कृष्णन ने बताया कि जब वह कक्षा नौ में थी तो कई सड़क हादसों में लोगों की मौत के समाचार पढ़े। इसमें कई हादसों का कारण चालक को झपकी आना था। इसलिए उसने यह मॉडल तैयार किया। कौशल कृष्णन ने एक चश्मा तैयार किया है। आंखें यदि दो-तीन सैकंड से ज्यादा बंद होती है, तो चश्मा में से बीप की आवाज आने लगती है। कुछ सैकंड बाद भी आंखें नहीं खुलती है तो फिर धीरे-धीरे गाड़ी के ब्रेक भी लगने शुरू हो जाते हैं और गाड़ी रुक जाती है।
विज्ञापन


इन 17 विद्यार्थियों का भी हुआ चयन
राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में कौशल कृष्णन के अलावा जिले के 17 और विद्यार्थियों का भी चयन किया गया है। इनमें चिड़ावा ब्लॉक के बास बिजौली की सरकारी स्कूल के दीपक जांगिड़ व हेमंत कुमार, खेतड़ी ब्लॉक की माधोगढ़ की मधु कुमारी, नवलगढ़ ब्लॉक के कुमावास के पीयूष खेतान, सरस्वती स्कूल बलवंतपुरा की अनन्या, सुबोध स्कूल की एंजल सैनी, डूंडलोद पब्लिक स्कूल डूंडलोद की समृद्धि, कुहाड़वास बुहाना की रिया, हंसासर की आस्था, नवलगढ़ ब्लॉक के खेदड़ों की ढाणी के शिवांशु, बिसाऊ के जतिन सैनी, बुहाना के आर्या नगर की प्रतिज्ञा, प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल झुुंझुनूं के मेहुल सिंह, जीबी मोदी पब्लिक स्कूल झुंझुनूं की पूर्वी टीबड़ा, डूंडलोद पब्लिक स्कूल सीतसर की दिव्या चौधरी, समसपुर के तिलोक कुमार व उदयपुरवाटी के आरबी निकेतन चंवरा की भव्या शर्मा शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed