{"_id":"64c11e8b9e6419b4f70e7c65","slug":"inflow-of-water-in-sikar-raipur-dam-is-fast-77-mm-of-rain-in-neemkathana-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: रायपुर बांध में पानी की आवक तेज, नीमकाथाना में 77 MM हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: रायपुर बांध में पानी की आवक तेज, नीमकाथाना में 77 MM हुई बारिश
Wed, 26 Jul 2023 06:54 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 26 Jul 2023 06:54 PM IST
सार
सीकर जिले में बीते दो दिनों से मानसून मेहरबान है। नीमकाथाना उपखंड क्षेत्र में दो दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से रायपुर बांध में पानी पहुंच गया है। बारिश के बाद मौसम भी खुशनुमा हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली है, तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
रायपुर बांध में पानी की आवक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीकर में पिछले दिनों से लगातार बारिश का सितम जारी है। जिले के नीमकाथाना उपखंड क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण सबसे बड़े रायपुर बांध में पानी आना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
बता दें कि बांध तक पहुंचने वाली कासावती नदी में तेज बहाव के साथ पानी आ गया है, जो रायपुर बांध तक पहुंच गया। बुधवार यानी आज भी क्षेत्र में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। कुछ ग्रामीण इलाकों में मंगलवार देर रात को भी बारिश हुई है। तेज बारिश के कारण पहाड़ों से निकलने वाली नदी-नाले व झरने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
बताते चलें, बारिश के बाद मौसम भी खुशनुमा हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली है, तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।